Site icon Buziness Bytes Hindi

घर में तैयार करें गुलाब जामुन, ये रही आसान सी रेसिपी


घर में तैयार करें गुलाब जामुन, ये रही आसान सी रेसिपी

 वैसे तो गुलाब जामुन मनमुताबिक तरीके से घर पर तैयार नहीं हो पाता। लेकिन अगर आप इस विधि से बनाएंगे तो जरूर परफेक्ट गुलाब जामुन बनकर तैयार होंगे।

सामग्री 

एक किलो मावा

250 ग्राम मैदा

50 ग्राम कद्दूकस किया पनीर

100 ग्राम चिरौंजी

खाने वाला सोडा एक चुटकी

एक किलो चीनी

तलने के लिए घी एक किलो

बनाने की विधि-

Image Source: Google

सबसे पहले चाशनी तैयार करें। एक किलो चीनी में लगभग डेढ़ लीटर पानी डालें और इसे उबलने दें। चाशनी को इतना ही पकाएं कि उसमें तार न पड़े। फिर मावा, पनीर, मैदा और सोडा अच्छी तरह मिलाकर गूंध लें, ताकि गांठ न रह जाए। अब इससे मध्यम साइज के छोटे-छोटे गोले बनाएं। ध्यान रहें कि इसे इतना गूंथें की आटा बिल्कुल चिकना हो जाए और एक भी गांठ ना दिखे।

प्रत्येक गोले के बीच में चिरौंजी भी रखें। एक कड़ाही में घी गर्म करें। घी जब गर्म हो जाए, तो गैस को धीमी कर दें। फिर घी में एक गोले को डालकर देखें। जब गोला ऊपर तैरने लगे, तो एक-एक करके और गोले डालें। धीमी आंच पर गुलाब जामुन को अच्छी तरह से तलने के बाद चाशनी में डालें। एक घंटे बाद ये खाने लायक हो जाते हैं।

Exit mobile version