Site icon Buziness Bytes Hindi

घर पर बनाये बिना अंडे वाला बटर नान , नही पड़ेगी तंदूर की जरूर


घर पर बनाये बिना अंडे वाला बटर नान , नही पड़ेगी तंदूर की जरूर

 इस बार घर पर ही नान बनाएं, आपको ना ही ओवन की जरूरत होगी और ना ही तंदूर की। वहीं ये नान फूला-फूला बनकर तैयार होगा लेकिन बिना अंडे। तो चलिए जानें घर पर ही स्वादिष्ट बटर नान बनाने का आसान तरीका।

Image by JoshM from Pixabay 

बटर नान बनाने की सामग्री

इस तरह बनाना है 

–घर पर बाजार जैसी फुली हुई नान बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में मैदा छान लें।

–अब मैदे में यीस्ट, पाउडर शुगर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

–इसके बाद मैदे में दही मिलाएं।

–अब इसमें थोड़ा-थोड़ा करके गुनगुना पानी मिलाएं और मुलायम आटा गूंद लें।

–अब इस आटे को किचन सरफेस पर सूखा मैदा छिड़ककर दस मिनट के लिए गूंदें।

–आपका आटा तैयार है। इसे दो घंटे के लिए एक बर्तन में डालकर एक साइड रख दें।

–दो घंटे बाद आप देेखेंगे आटा फूलकर दो गुना हो गया है।

–अब इस पर दोबारा थोड़ा सा सूखा मैदा छिड़ककर गूंद लें।

–इस आटे की लोइयां बना लें। आप चाहे तो इसके लिए चाकू की मदद से बराबर 16 लोइयां काट सकते हैं।

–ऐसा करने से आपकी सारी नान एक जैसी बनेंगी, जो आपको सर्व करने में भी अच्छी लगेंगी।

–एक लोई लें। इसे रोटी के जैसा बेल लें, लेकिन ये ज्यादा पतनी नहीं होनी चाहिए।

–मीडियम आंच पर तवा या पैन रखें। बेली हुई नान को बिना किसी तेल का इस्तेमाल करे दोनों तरफ से सेंक लें।

–एक प्लेट पर नान को रखें और इस पर बटर लगाएं।

–आपका बटर नान बनकर तैयार है। अब इसे मनपसंद सब्जी के साथ सर्व करें।

Exit mobile version