Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes : ऐसे बनाएं स्वादिष्ट मखाना करी , हर कोई बोलेगा भाई वाह

घर पर अलग-अलग वैरायटी का खाना मिले ये किसको पसंद नहीं होता है…लेकिन स्वाद के साथ-साथ सेहत पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है। इसलिए कुछ लोग मखाना जैसा हल्का खाना , खाना पसंद करते हैं। लेकिन रोज-रोज एक ही तरह का मखाना खाने से न सिर्फ हम बोर हो जाते हैं, बल्कि मसालेदार खाना खाने की इच्छा भी बढ़ जाती है.

वैसे तो हरी सब्जियां खाना भी सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मखाने की सब्जी बनाकर ट्राई कर सकते हैं. आपको बता दें कि मखाना करी बेहद स्वादिष्ट सब्जी है, जिसे लंच या डिनर में बनाया जा सकता है.

आप घर की पार्टी में भी काजू की सब्जी बना सकते हैं. जब भी आपका कुछ टेस्टी खाने का मन हो तो आप इसे बनाकर खा सकते हैं. ये बनाने में जितनी आसान होती है खाने में उतनी ही स्वादिष्ट होती है.आइए जानें इसे बनाने का तरीका-

तरीका

सामग्री

मखाना- 2 कप
टमाटर – 2
प्याज – 2 (कटा हुआ)
हरी मिर्च – 3 (कटी हुई)
अदरक – आधा इंच
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया – 2 चम्मच (कटा हुआ)
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
हल्दी पाउडर – 1 चम्मच
गरम मसाला – आधा चम्मच
अमचूर पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच
तेजपत्ता – 2
तेल – 1 कप
जीरा – 1 चम्मच

स्टेप 1:
ऊपर बताई गई सामग्री तैयार करें.

स्टेप 2 :
फिर मखानों को एक बाउल में निकाल लें और दूसरी तरफ एक पैन में तेल गर्म होने के लिए रख दें.

स्टेप 3:
तेल के गर्म होने पर इसमें जीरे का तड़का लगा दे .

स्टेप 4:
जब मसाले से खुशबू आने लगे तो इसमें पानी डालकर ग्रेवी तैयार कर लीजिए.

स्टेप 5:
अब इसमें भुने हुए मखाने डालें और 5 मिनट तक पकाएं.

स्टेप 6:
आपकी मखाना करी तैयार है, जिसे रोटी के साथ परोस सकते हैं.

Exit mobile version