रसोई Bytes :इन तरीकों से बनाएं एक दम स्वादिष्ट अदरक और लहसुन की चटनी

रसोई Bytesरसोई Bytes :इन तरीकों से बनाएं एक दम स्वादिष्ट अदरक और लहसुन...

Date:

वैसे तो चटनी का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। और जब गर्मियों एक दिनों में जब कच्चे आम आने लगते है तब तो हमको ही लगता है ऐसा कोई घर होगा जहां रोज खाने में चटनी न सर्व होती हो। वैसे तो स्वाद और सुगंध को बढ़ाने के लिए अकसर लोग लहसुन और अदरक का इस्तेमाल करते है। कहा तो ऐसा भी जाता है कि अगर ये दोनों चीजे खाने में न पड़े तो खाना फीका सा ही रहता है । पर क्या आपने कभी लहसुन और अदरक की चटनी खाई है? अगर नहीं तो आज हम आपको लहसुन की चटनी बनाने का तरीका बताएंगे वो भी बहुत सारे अलग अलग तरीको से तो चलिए जानते है कुछ ऐसे टिप्स जिनकी मदद से आप परफेक्ट चटनी बना पाएंगी।

चटनी बनाने की सामग्री

लहसुन
अदरक
दो टमाटर
एक प्याज
कश्मीरी लाल मिर्च (रंग के लिए)
धनिया
नमक स्वादानुसार
हरी मिर्च
2 चम्मच तेल

चटनी बनाने की विधि

सबसे पहले आप लहसुन और अदरक को छील लें,जब ये दोनों चीज छील जाये तो अब इनको साइड में रख दे और टमाटर ले ले उनको अच्छी तरह से धूल के काट ले। फिर प्याज को भी छीलकर धूल ले और छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। जब ये सब हो जाये तो हरी मिर्च ले और उसे भी बारीक टुकड़ों में काट लें। जब सब कुछ कट जाये फिर एक पैन में 2 चम्मच तेल डालें और उसमे लहसुन, टमाटर और अदरक को हल्की आंच पर तेल में पकने के लिए छोड़ दें। लेकिन छोड़ कर भूल न जाये इनको थोड़ी थोड़ी देर में पलटते ज़रूर रहे वरना सब जल सकता है जब सब कुछ पक जाये फिर टमाटर का छीलको को हटा लें और अदरक लहसुन को भी किसी चम्मच की मदद से मैश कर लें। जब ये सब हो जाये फिर उसमे कटी हुई हरी मिर्च और प्याज डालें दे , इसके बाद स्वाद अनुसार नमक और रंग के लिए कश्मीरी लाल मिर्च मिला ले। जब सर्वे करने चले तो इसमें धनिया पत्ते से गार्निश कर लें। लो हो गई आपकी लहसुन की चटनी बनके तैयार ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related