आज घर पर बनाएं बेसन के फ्रेंच फ्राईस, ये रही रेसिपी

रसोई Bytesआज घर पर बनाएं बेसन के फ्रेंच फ्राईस, ये रही रेसिपी

Date:


आज घर पर बनाएं बेसन के फ्रेंच फ्राईस, ये रही रेसिपी

बेसन से बने फ्राईस आलू के फ्रेंच फ्राईस से काफी ज्यादा टेस्टी है, तो चलिए जानें क्या है इसकी रेसिपी।

आज घर पर बनाएं बेसन के फ्रेंच फ्राईस, ये रही रेसिपी
Image by Hans Benn from Pixabay 

बेसन वाले फ्राईस बनाने के लिए सामग्री

बेसन, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हल्दी पाउडर, तलने के लिए तेल, शेजवान चटनी, टोमैटेो सॉस।

बेसन वाले फ्राईस बनाने की विधि 

किसी बाउल में बेसन लें। उसमे लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। पानी डालकर गाढा पेस्ट बना लें। थोड़ा सा तेल डाल लें। पांच मिनट के लिए इस पेस्ट को छोड़ दें। 

डिप बनाने के लिए पैन में तेल गर्म करें और कटा हुआ लहसुन, ग्रीन चिली फ्राई करें। साथ में अदरक डालकर सुनहरा होने तक भूनें। आप चाहें तो हरी प्याज डालें। साथ में शेजवॉन चटनी, टोमैटो केचप डालें। थोड़ा पानी डालकर एक उबाल उबालें और स्वाद के अनुसार नमक डालें। 

अब बेसन के पेस्ट को तवे पर डालकर चीला तैयार कर लें। अब इन चीलों को प्लेट में रखकर काट लें। फिर कढ़ाई में तेल डालकर डीप फ्राई कर लें। तैयार है आपके टेस्टी बेसन फ्राईस।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...