Site icon Buziness Bytes Hindi

चुनार रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 4 श्रद्धालुओं की मौत

Chunar railway station

न्यूज़ डेस्क – उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार सुबह चुनार रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा हुआ। यहां ट्रेन की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई। घटना सुबह लगभग 9:30 बजे हुई। हादसे के बाद रेलवे अधिकारी, पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंच गए हैं।

चोपन–प्रयागराज एक्सप्रेस से उतरे कुछ श्रद्धालु प्लेटफॉर्म की तरफ फुटओवर ब्रिज से जाने की बजाय सीधे पटरियों को पार करने लगे।

उसी दौरान हावड़ा से कालका जा रही नेताजी एक्सप्रेस ट्रेन वहां से तेज रफ्तार में गुज़री और लोग उसकी चपेट में आ गए।

हादसे में मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यात्री गलत दिशा में उतरे थे और ट्रैक पार करते समय उन्हें सामने से आ रही ट्रेन दिखाई नहीं दी।

हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहत और बचाव कार्य तेज करने के आदेश दिए।

SDRF और NDRF की टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के इलाज के निर्देश दिए।

सभी यात्री कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए मिर्जापुर आए थे। लेकिन प्लेटफॉर्म बदलने के दौरान उन्होंने पटरियां पार करने की कोशिश की, जिससे यह दुखद हादसा हो गया।

Exit mobile version