Site icon Buziness Bytes Hindi

Mainpuri By-Election: अभी तक कोई महिला नहीं बनी है सांसद, डिंपल पर सपा का दाँव

Mainpuri ByElection

क्या डिम्पल रचेंगी इतिहास, भाजपा ने कई टीमें मैदान में उतारी

समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट का सांसद पद रिक्त हो गया था, जहाँ अब उपचुनाव होने हैं। वहीं लंबी कशमकश के बाद सपा ने इस सीट से यादव परिवार की बहू डिम्पल यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है, वहीं इसके पहले तेजप्रताप यादव सहित कई लोगों के नामों की चर्चा हो रही थी, जिसके बाद डिम्पल यादव को सपा ने अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है।

दूसरी ओर अब सब इस सीट पर इतिहास बनने की आस लगा बैठे हैं, क्योंकि अभी तक इस सीट से कोई भी महिला संसद तक नहीं पहुँच सकी है। आपको बता दें कि पूर्व में मैनपुरी सीट से कई महिलाओं ने चुनाव लड़ा है, लेकिन वह जीत हासिल नहीं कर सकी हैं।

दूसरी ओर इस बार के उपचुनाव में भाजपा के रघुराज शाक्य और सपा की डिम्पल यादव के बीच सीधा मुकाबला है।


इन स्थानों पर रही महिलाएं, डिम्पल रच सकती हैं इतिहास-
अभी तक इस सीट पर हुये संसदीय चुनाव में तीन महिलाएं ही उतरी हैं, जहाँ वह क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर ही पहुँच सकी हैं। ऐसे में यह माना जा रहा है कि मैनपुरी के मतदाताओं की पसंद महिलाएं नहीं रही हैं, वहीं अगर डिम्पल यादव जीत करती हैं तो मैनपुरी में इतिहास रच जायेगा।

वहीं सन 2014 के चुनाव में नेताजी जी यानी स्व. मुलायम सिंह यादव को 595918 मत प्राप्त हुये थे, इसके साथ ही दूसरे स्थान पर भाजपा के शत्रुघ्न सिंह चौहान रहे थे जिन्हें 231252 मत प्राप्त हुये थे।

Exit mobile version