Site icon Buziness Bytes Hindi

अब इन प्राइवेट बैंकों में खुल सकेंगा महिला सम्मान बचत पत्र खाता

j29007

Mahila Samman Saving Certificate Scheme: महिला सम्मान बचत पत्र खाता अब सरकारी बैंकों में ही बल्कि प्राइवेट बैंकों में खुल सकेगा। इसके लिए एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी और आईडीबीआई बैंक अपनी सभी ब्रांचों में सुविधा दी है। इसके लिए सरकार की ओर से भी बुधवार की रात अधिसूचना जारी की गई है। जिसके मुताबिक अब इन निजी बैंकों में भी महिला सम्मान बचत पत्र के खाते खुल सकेगे।

सरकार सूत्रों के अनुसार लघु बचत योजना में 2023 अप्रैल मई के बीच 10.26 लाख खातों में करीब 6,000 करोड़ रुपए जमा किए हुए हैं।
वरिष्ठ नागरिक बचत योजना के अंतगर्त जमा राशि 4 गुना तक बढ़ गई है। अप्रैल-मई 2022 के 6,000 करोड़ रुपए से बढ़कर यह राशि 2023 अप्रैल-मई में 23,000 करोड़ रुपए तक पहुंच गई है।

वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक इससे पता चलता है कि निवेशक छोटी योजना में शामिल होकर योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। दोनों योजनाएं फिलहाल अच्छी चल रही हैं। वित्त वर्ष 2023-24 में लघु बचत के लिए अनुमान कुल बजट 4.71 लाख करोड़ रुपए का है।
महिला सम्मान बचत योजना का विस्तार डाकघर से प्राइवेट क्षेत्र के बैंकों और अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों तक किए जाने की अनुमति दी गई है। हालांकि इसमें कुछ शर्तों के तहत ही किया गया है। जिसमें इसके परिचालन के लिए एक अलग सॉफ्टवेयर और हर योजना के लिए विशिष्ट कार्यक्षमता के साथ राष्ट्रीय बचत योजनाओं का लेखा-जोखा रखा जाना शामिल है।

आर्थिक मामलों के विभाग ने अधिसूचना जारी करने के बाद कहा है कि नियत अवधि से रेमिटेंस में देरी की स्थिति में जमाकर्ता को भुगतान की जा रही ब्याज दर के बराबर जुर्माना और 30 दिन तक की देरी पर 0.5 फीसद अतिरिक्त और 30 दिन से अधिक देरी पर 1 फीसद अतिरिक्त भुगतान करना होगा। इसमें कहा गया है कि बैंक विफलता के कारण आर्थिक देनदारी होने की स्थिति में बैंक को ही देनदारी का बोझ उठाना होगा।

महिला सम्मान बचत योजना एकमुश्त जमा योजना है। यह 2 साल के लिए उपलब्ध होगी। इस योजना के लिए महिलाएं 31 मार्च 2025 तक योजना के तहत आवेदन कर सकती हैं। खातों की संख्या सीमा तय नहीं की गई है। लेकिन अधिकतम जमा सीमा तय की है। इसके अलावा दो खाते खोलने के लिए कम से कम तीन महीने का अंतर होना चाहिए। इस योजना के तहत न्यूनतम 1,000 रुपए और उससे ऊपर 100 के गुणक में अधिकतम 2 लाख रुपए जमा किए जा सकते हैं। इसके बाद अन्य धन जमा की अनुमति नहीं है।
लघु बचत योजना में 7,5 फीसद ब्याज भुगतान किया जाएगा। जिसमें आंशिक निकासी की सुविधा दी गई है। बजट 2023-24 में वरिष्ठ नागरिक बचत योजना में अधिकतम जमा की सीमा 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख की है।

Exit mobile version