टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माहिका शर्मा ने उर्मिला मातोंडकर को ‘सॉफ्ट पोर्न स्टार’ कहने पर कंगना रनौत पर निशाना साधा है। माहिका ने कहा कि यह अजीब है जब लोग कमेंट करते हैं और अपने पेशे पर किसी को जज करते हैं। एक एडल्ट फिल्म स्टार बनना गलत नहीं है! उस इंडस्ट्री से मेरे कई दोस्त हैं, वे बहुत दयालु इंसान हैं।
माहिका शर्मा ने आगे कहा,”सामान्य तौर पर, इस इंडस्ट्री में लोग ड्रग्स, भाई-भतीजावाद, कास्टिंग काउच आदि करने में व्यस्त हैं। कम से कम एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री में दोहरे मापदंड नहीं हैं। वे स्ट्रेट फोरवार्ड होते हैं, मैं अब तक कंगना का समर्थन कर रही थी, लेकिन अब मैं खुद को इस सब से बाहर रखना चाहती हूं। कंगना को अपने द्वारा किए गए संघर्ष का एहसास करना है, और हम जो भूमिकाएं कर रहे हैं वह हमारी पसंद है”।
माहिका शर्मा ने आगे कहा,”हमें कोई भी इंडस्ट्री का हिस्सा बनने के लिए मजबूर नहीं कर रहा है। एक लड़की होने के नाते, उसे किसी का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है। मुझे लगता है कि उर्मिला का सफल करियर रहा है और उन्हें गोविंदा जैसे अन्य अभिनेताओं के साथ जोड़ा गया, वह सुंदर और प्रतिभाशाली हैं।
बता दें कि कंगना रनौत ने उर्मिला को एक ‘सॉफ्ट पोर्न स्टार‘ बताया है।

