Site icon Buziness Bytes Hindi

बिग बॉस 14 को नहीं महकाएंगी महिका


बिग बॉस 14 को नहीं महकाएंगी महिका

टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, शो के 14वें सीजन के लिए कई सेलेब्स को अप्रोच किया जा रहा है। ऐसे में एक्ट्रेस महिका शर्मा का कहना है कि वो इस बार शो का हिस्सा नहीं होंगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, इस बार शो के मेकर्स उन सेलेब्स को नहीं लेंगे जोकि इस साल विदेश से होकर आएं हैं। महिका का कहना है कि वो ये शो नहीं करेंगी क्योंकि इस समय वो लंदन में हैं। उन्होंने कहा कि अगर वो वापस आ भी जाति हैं तो चूंकि वो विदेश होकर आई हैं तो शो के मेकर्स उन्हें नहीं लेंगे। इसलिए वो रिस्क नहीं लेना चाहती हैं और वहीं रहना पसंद कर रही हैं।

Exit mobile version