शहीद मंगल पाण्डे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हुआ आयोजन
मेरठ। शहीद मंगल पाण्डे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मेरठ के जन्तुविज्ञान विभाग में प्राचार्य, डाॅ दिनेश चंद के संरक्षण में स्नातक स्तर की छात्राओं के मध्य एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने कोविड- 19 से संबंधित विषय पर सुंदर और प्रभावपूर्ण पोस्टर बनाए। प्रतियोगिता त्रमें 50 छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता का संचालन विभाग प्रभारी डाॅ सत्य पाल सिंह राणा, डाॅ कुमकुम व डाॅ नरेंद्र कुमार ने किया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निभाने वाले समाज शास्त्र विभाग प्रमुख डाॅ लता कुमार, राजनीति शास्त्र विभाग प्रमुख डाॅ अनुजा गर्ग व वनस्पति विज्ञान विभाग के डाॅ वैभव शर्मा ने न छात्राओं के चित्रांकन और प्रस्तुतीकरण एव व्याख्यान के आधार पर आंकलन किया। निर्णय के आधार पर प्रथम स्थान पर माहेनूर व कुमकुम सिंह बीएससी तृतीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर नमरा महक व संगीता बीएससी प्रथम वर्ष व तृतीय स्थान पल्लवी वर्मा व मुस्कान, बीएससी द्वितीय वर्ष ने प्राप्त किया।

प्राचार्य डाॅ दिनेश चंद ने समस्त छात्राओं को स्नातक स्तर पर काविड 19 से बचाव व वैक्सीन की विशेषता बताई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

