Site icon Buziness Bytes Hindi

रसोई Bytes: महाशिवरात्रि के दिन बनाएं व्रत वाली टिक्की, जाने रेसिपी!!


रसोई Bytes: महाशिवरात्रि के दिन बनाएं व्रत वाली टिक्की, जाने रेसिपी!!

लाइफस्टाइल डेस्क। Vrat Tikki Recipe – महाशिवरात्रि कल है, इस दिन भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। लोग महाशिवरात्रि पर शिवलिंग का अभिषेक कर पूजा अर्चना करते हैं और साथ ही व्रत भी रखते हैं। ऐसे अवसर पर अगर आपका भी उपवास हैं तो हम आपके लिए चटपटी व्रत वाली टिक्की की रेसिपी लाए है , इसे बनाना आसान है। चलिए जानते है। 

व्रत वाली टिक्की सामग्री – एक कप समा के चावल, 2 उबले आलू, सेंधा नमक, काली मिर्च कुटी हुई, बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया, भुना जीरा, धनिया पाउडर और घी।

Read also: इस महाशिवरात्रि करें नीलकंठ महादेव के दर्शन!!

व्रत वाली टिक्की (Vrat Tikki Recipe) –

पहले समा के चावल को कुछ देर के लिए भिगोकर रख दें। आप चाहे तो सिंघाड़े के आटे का भी इस्तेमाल कर सकते है। फिर समा के चावल को  दरदरा पीस लें और आलू उबाल कर मैश कर लें। अब इसमें चावल का पेस्ट मिला ले और साथ ही कुटी हुई काली मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया, हरी मिर्च, सेंधा नमक, धनिया पाउडर और जीरा पाउडर को भी मिला ले। बस अब इस मिक्सचर की गोल टिक्कियां बना कर रख लें, फिर पैन पर घी डालकर गर्म करें और टिक्कियों को धीमी आंच में सुनहरा होने तक तल लें। लीजिए तैयार है आपकी व्रत वाली टिक्की, अब इसे दही के साथ मजे से खाए। 

Exit mobile version