महाराष्ट्र: नौसेना की स्पीड बोट नौका से टकराई, 13 की मौत

नेशनलमहाराष्ट्र: नौसेना की स्पीड बोट नौका से टकराई, 13 की मौत

Date:

महाराष्ट्र में बुधवार को मुंबई तट के पास नौसेना की एक स्पीड बोट के एक नौका से टकराने से 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 101 अन्य को बचा लिया गया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में संवाददाताओं को बताया कि मृतकों में 10 नागरिक और तीन नौसेना कर्मी शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, शाम 7.30 बजे तक मरने वालों की संख्या 13 हो चुकी है। दरअसल नीलकमल नौका मुंबई के पास एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल एलीफेंटा द्वीप की ओर जा रही थी तभी शाम करीब 4 बजे नौसेना की स्पीड बोट उससे टकरा गई। अभी यह स्पष्ट रूप से नहीं पता चला है कि नौका और स्पीड बोट में कितने लोग सवार थे। डिफेन्स के एक अधिकारी ने बताया कि नौसेना और कोस्टल गार्ड ने बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।

नौसेना की 11 नौकाएं और मरीन पुलिस की तीन नौकाएं तथा तटरक्षक बल की एक नौका को इलाके में तैनात किया गया है। अधिकारी ने बताया कि खोज और बचाव अभियान में चार हेलीकॉप्टर शामिल थे। अधिकारी ने बताया कि पुलिस, जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह प्राधिकरण के कर्मी और क्षेत्र के मछुआरे भी बचाव कार्य में शामिल थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...