अनिल देशमुख पर बॉम्‍बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची महाराष्‍ट्र सरकार

फीचर्डअनिल देशमुख पर बॉम्‍बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची...

Date:


अनिल देशमुख पर बॉम्‍बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची महाराष्‍ट्र सरकार

नई दिल्ली: महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ बॉम्‍बे हाईकोर्ट के सीबीआई जांच के फैसले को लेकर उद्धव ठाकरे सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है. महाराष्‍ट्र सरकार ने हाईकोर्ट के सीबीआई जांच के फैसले के खिलाफ याचिका दाखिल की है, इसमें SC से हाईकोर्ट के फैसले पर रोक लगाने की मांग की गई है.

देशमुख ने भी खटखटाया दरवाज़ा
देशमुख के खिलाफ सीबीआई जांच के फैसले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में महाराष्ट्र सरकार ने याचिका दाखिल की है. राज्‍य सरकार ने याचिका में हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती दी है. महाराष्ट्र सरकार की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी पैरवी करेंगे. महाराष्ट्र सरकार के अलावा अनिल देशमुख ने भी बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.

नैतिक आधार पर दिया था इस्तीफ़ा
गौरतलब है कि भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सीबीआई जांच के आदेश के बाद महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने सोमवार को नैतिक आधार पर अपना इस्तीफा दिया था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...