महाराष्ट्र: आयुध फैक्ट्री धमाके में मरने वालों की संख्या आठ हुई

नेशनलमहाराष्ट्र: आयुध फैक्ट्री धमाके में मरने वालों की संख्या आठ हुई

Date:

महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र के भंडारा जिले की जवाहरनगर तहसील में शुक्रवार को आयुध निर्माणी भंडारा में हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या आठ हो गयी है, पहले यह संख्या पांच बताई जा रही थी। जीवित बचे लोगों की तलाश के लिए बचाव और चिकित्सा दल तैनात किए गए हैं और अंदर मौजूद लोगों की मदद के लिए अभियान जारी है।

दुर्घटनास्थल से कम से कम एक दर्जन लोगों को बचाया गया है, इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह कारखाना सतपुड़ा पर्वत श्रृंखला में स्थित है। लगभग 40 किलोमीटर दूर अंभोरा में वैनगंगा, आम, जाम, सुर और कन्हान नदियों का संगम एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है। आयुध निर्माणी भंडारा सिंगल-बेस प्रोपेलेंट, डबल बेस प्रोपेलेंट (बैलिस्टाइट), डबल बेस प्रोपेलेंट (रॉकेट), हाई एक्सप्लोसिव और इसके यौगिक बनाती है।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे धमाका हुआ. धमाका कंपनी की आरके ब्रांच में हुआ, जिससे पूरी बिल्डिंग ढह गई है। धमाके के बाद डर का माहौल फैल गया. इलाके में भूस्खलन की खबर है और नागरिकों में चिंता का माहौल है। प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य जारी है। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। विस्फोट का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए कंपनी और स्थानीय प्रशासन सतर्क हो गया है।

शेयर किए गए वीडियो में विस्फोट स्थल से धुएं के बड़े-बड़े बादल निकलते दिखाई दे रहे हैं। दहशत की खबरें भी आ रही हैं धमाकों की तेज आवाज से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इस बीच फैक्ट्री में बचाव कार्य जारी है। आग पर काबू पाने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...