Site icon Buziness Bytes Hindi

MHT CET Result 2025 PCM: महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट पीसीएम ग्रुप का रिजल्ट घोषित, पीसीबी का परिणाम कल

MHT CET Result 2025 PCM

एजुकेशन डेस्क – महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने MHT CET 2025 PCM (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) ग्रुप का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में 4.2 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। अब वे सभी अभ्यर्थी cetcell.mahacet.org या mahacet.in पर जाकर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

पीसीएम ग्रुप का रिजल्ट जारी

परीक्षा का आयोजन 19 अप्रैल से 5 मई 2025 तक किया गया था।

5 मई को 27,837 छात्रों के लिए पुनः परीक्षा भी आयोजित की गई थी।

रिजल्ट में छात्रों के नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, विषयवार अंक, कुल स्कोर, क्वालिफाई स्टेटस, अखिल भारतीय रैंक (AIR) और श्रेणी की जानकारी शामिल है।

पीसीबी ग्रुप का रिजल्ट कल (17 जून) होगा जारी

जिन उम्मीदवारों ने Physics, Chemistry और Biology विषयों के साथ परीक्षा दी थी, उनके लिए 17 जून 2025 को रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को अब काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा।

काउंसलिंग में तीन चरणों में सीट अलॉटमेंट किया जाएगा।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे काउंसलिंग शेड्यूल के अनुसार अपने दस्तावेज तैयार रखें।

कैसे चेक करें MHT CET 2025 PCM का रिजल्ट?

Exit mobile version