Site icon Buziness Bytes Hindi

Uddhav Thackeray Resign – मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिया पद से इस्तीफा, फेसबुक लाइव कर एनसीपी और कांग्रेस का जताया आभार

मुंबई। Uddhav Thackeray Resign – महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने देर शाम मुख्यमंत्री पद से  इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उद्धव ठाकरे ने फेसबुक लाइव कर एनसीपी प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी का आभार जताया। इस दौरान उद्धव ठाकरे ने अपने कार्य काल मे राज्य सरकार द्वारा किए गए कल्याणकारी कामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब संभाजीनगर में कैबिनेट में प्रस्ताव किया तब कांग्रेस और एनसीपी ने हमको समर्थन किया लेकिन हमारे लोग नदारद रहे। जिनके लिए सब कुछ किया वह आज भी नाराज है।जबकि कई गरीब लोग मातोश्री पर आकर आगे आकर लड़ने के लिए कह रहे है।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय मान्य होगा । गुरुवार को बहुमत परीक्षण होगा। ऐसे में जो लोग धोखा देंगे कहा गया वो आज भी हमारे साथ हैं। जबकि मेरे अपने लोग नाराज होकर दूर चले गए, जो नाराजगी है वह मेरे सामने आकर बोलिए। लाइव के दौरान उद्धव ठाकरे ने शिव सैनिकों से आग्रह किया कि वो बागियों को मुंबई सकुशल आने दें।

Read also: Bihar Politics: बिहार AIMIM में बगावत, पांच में से चार ने थामा राजद का दामन

शिव सेना के बागी एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए उद्धव ने कहा कि जिनको शिवसेना और बालासाहेब ने बड़ा किया। उन्होंने ही उनके बेटे को नीचा दिखाया है। उद्धव ठाकरे ने साफ किया  कि मुख्यमंत्री पद छोड़ने का उनको कोई अफसोस नहीं है। इस दौरान उन्होंने सभी से उनका साथ देने की अपील की। उद्धव ठाकरे ने कहा कि मुझे सभी का साथ चाहिए और सभी का आशीर्वाद भी चाहिए। लाइव के दौरान उद्धव ने मुस्लिम समाज के लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सीएए और एनआरसी को लेकर मुंबई में कोई हिंसक स्थिति इस दौरान नहीं पैदा होने दी गयी। इसके लिए मैं मुस्लिम समाज के लोगों का आभार जताता हूं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि उनकी गरीब तबके के लिए लड़ाई जारी रहेगी। वो हमेशा महाराष्ट्र की जनता के साथ हैं। उद्धव ठाकरे ने कहा कि वो मौका परस्त राजनीति नहीं करते। शिव सेना ने आज तक ऐसी राजनीति नहीं की।

Exit mobile version