महाराष्ट्र सरकार ने गुरुवार, को लाखों माता-पिताओं को एक बड़ी राहत प्रदान की है। महाराष्ट्र सरकार ने covid के कारण पिछले दो सालों में पब्लिक की खराब आर्थिक स्थिति के मद्देनजर स्कूल फीस में 15 % की कटौती का ऐलान किया है। सरकार ने कैबिनेट बैठक के दौरान लिए गए इस decision को अमली जामा पहनाते हुए गुरुवार को आदेश जारी कर दिए हैं।
महाराष्ट्र में अभिभावकों के लिए एक बड़ी राहत के रूप में, शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए सभी government और privet schools की फीस में 15 % की कटौती करने का decision लिया है। फैसले के मुताबिक, यदि अभिभावकों ने इस आदेश के जारी होने से पहले ही पूरी फीस दे दी है, तो उन्हें अगले साल राशि को समायोजित करके उसका मुआवजा दिया जाएगा।
UP मे अब शनिवार को सिर्फ दूसरी डोज वालों का होगा Vaccination
बता दें कि 28 जुलाई, 2021 को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल की अहम बैठक के दौरान CM उद्धव ठाकरे ने सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों की फीस में 15 % की कमी के लिए एक अध्यादेश को मंजूरी दी थी।इससे पहले कई स्टूडेंट्स ने may में CM उद्धव ठाकरे और राज्य की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ को चिट्ठी लिखकर 2019 से 2021 तक 15 % फीस माफ करने का विनम्र निवेदन किया था।
15 अगस्त को प्रगतिशील किसानों का सरकार करेगी सम्मान
कहा यह भी है कि महाराष्ट्र सरकार ने यह फैसला राजस्थान सरकार की देखा देखी लिया है। इससे पहले, राजस्थान सरकार ने privet schools को फीस कम करने का निर्देश जारी किया था, जिसको देख महाराष्ट्र सरकार ने भी इस दिशा में कदम बढ़ाए । महाराष्ट्र कैबिनेट ने फीस भुगतान का ढांचा भी ऐसा बनाया है की जिससे कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित न रहे।

