महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी

एजुकेशनमहाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी...

Date:


महाराष्ट्र बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी

न्यूज़ डेस्क : महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। 12वीं में लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। परीक्षा में जहां 93.88% फीसदी लड़कियों ने सफलता हासिल की हैं।

वहीं 88.04% लड़कों ने सफलता पाई है। पिछले साल भी लड़कियों ने ही बाजी मारी थी। महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2020 में छात्रों के स्ट्रीम-वार प्रदर्शन के बारे में बात करें तो, विज्ञान स्ट्रीम के छात्रों ने 96.93% सफलता पाई है।

यह पिछले वर्ष से 4 फीसदी इजाफा हुआ है। पिछले साल यानी कि 2019 में 92.6% था। परीक्षा में कुल 90.66% स्टूडेंट्स सफल हुए हैं। इसके अनुसार विज्ञान में 96.93% और कला 82.63 फीसदी, वाणिज्य 91.27 प्रतिशत,और MCVC 86.07% छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं।

12वीं के स्टूडेट्स बस अपना एडमिट कार्ड की मदद से ऑफिशियल वेबसाइट पर रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एंड हायर सेकेंड्री एजुकेशन (MSBSHSE) ने बीती शाम रिजल्ट की तारीख का ऐलान किया था।

हालांकि बोर्ड ने रिजल्ट से जुड़ा लिंक पहले ही ऑफिशियल वेबसाइट पर पहले ही अपेडट कर दिया था। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जारी किया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related