Site icon Buziness Bytes Hindi

महाराष्ट्र: सदन में हंगामा करने पर भाजपा के 12 विधायक एक साल के लिए निलंबित


महाराष्ट्र: सदन में हंगामा करने पर भाजपा के 12 विधायक एक साल के लिए निलंबित

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा सत्र के दौरान सदन में हंगामा करने के आरोप में भाजपा के 12 विधायकों को एक साल के लिए निलंबित कर दिया। निलंबित किए जाने वाले विधायकों में आशीष शेलार, अतुल भातखलकर, गिरीश महाजन, अभिमन्यु पवार और संजय कुंटे आदि हैं।

आज ही शुरू हुआ है मानसून सत्र
बता दें कि आज ही महाराष्ट्र विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू हुआ था जिसमें ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) आरक्षण के मुद्दे पर जमकर हंगामा हुआ।

आरोप-प्रत्यारोप
विधानसभा में कार्यवाहक स्पीकर का पद संभाल रहे भास्कर जाधव ने कहा कि जब सदन को स्थगित किया गया था तो विपक्ष के नेता मेरे कैबिन में आए और नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस और वरिष्ठ बीजेपी नेता चंद्रकात पाटिल के सामने मुझसे बदतमीजी करने लगे. वहीं विपक्षी नेताओं का आरोप है कि कार्यवाहक स्पीकर ने भी उनके साथ अभद्र व्यवहार किया. स्पीकर ने इस मामले की संसदीय कार्यमंत्री से जांच की मांग की है.

तालिबान से तुलना
12 विधायकों के निलंबन पर बीजेपी नेता आशीष शेलार ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि इस सरकार ने तो तालिबान को भी शर्मिंदा कर दिया है. स्पीकर के चैंबर में शिवसेना के विधायकों द्वारा गाली गलौज किया गया. फिर भी हमने स्पीकर की मर्यादा का ख्याल करते हुए माफी मांग ली. उन्होंने कहा कि शिवसेना के लोगों में मेरा सामना करने की हिम्मत नहीं है. मैं सिर्फ छगन भुजबल द्वारा पीएम मोदी को लेकर कही गई बातों को ठीक करने की कोशिश कर रहा था.

Exit mobile version