Wrestlers Protest: सोनीपत के मुंडलाना में महापंचायत आज, लिए जाएंगे कड़े फैसले

नेशनलWrestlers Protest: सोनीपत के मुंडलाना में महापंचायत आज, लिए जाएंगे कड़े फैसले

Date:

Wrestlers Protest: सोनीपत के गांव मुंडलाना में पहलवानों के समर्थन में आज महापंचायत हो रही है। जिसमें हरियाणा के अलावा यूपी और पंजाब के किसान संगठन के पदाधिकारी व सदस्य पहुंचना शुरू हो गए है। इसके लिए चार एकड़ जमीन पर पंडाल लगाया है।

सुबह से मुंडलाना गांव में आयोजित महापंचायत में लोगों का पहुंचना शुरू हो गया है। महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपी भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में आज रविवार को सोनीपत के गांव मुंडलाना के स्टेडियम में महापंचायत हो रही है। इस महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की ओर सभी तैयारियां की गई है। महापंचायत के बाद पहलवानों के कहने के अनुसार बड़े फैसले लिए जाएंगे।

गांव मुंडलाना में पहलवानों के समर्थन में आयोजित महापंचायत में प्रदेश के साथ पंजाब और यूपी के किसान संगठनों के कार्यकर्ता और उनके पदाधिकारी पहुंचना शुरू हो गए है। महापंचायत में पहलवानों के अलावा अन्य प्रमुख मुद्दों पर भी चर्चा होगी। पहलवानों के साथ पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, रालोद अध्यक्ष नेता जयंत चौधरी, चंद्रशेखर भी आएंगे। पहलवानों की रजामंदी से सभी फैसले लिए जाएंगे।

पंडाल में मंच पर महिला पहलवान साक्षी मलिक, विनेश व बजरंग पूनिया के साथ पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक, किसान गुराम चढूनी, रालोद के जयंत चौधरी, भीम आर्मी के चंद्रशेखर के बैठने की व्यवस्था है। इसके अलावा दूर दराज से आए किसानों व किसान नेताओं के लिए सुबह से भंडारा लगाया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

कर्नाटक में जज की कुर्सी पर ‘काला जादू’ करने का आरोप, 65 साल की महिला गिरफ्तार

कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर से एक हैरान करने वाला मामला...