बड़ी रकम की वजह से हुई महंत नरेन्द्र गिरि की मौत!

उत्तर प्रदेशबड़ी रकम की वजह से हुई महंत नरेन्द्र गिरि की मौत!

Date:


बड़ी रकम की वजह से हुई महंत नरेन्द्र गिरि की मौत!

  • महंत गिरि की मौत से एक दिन पहले बड़ी रकम पहुंची थी बाघम्बरी गद्दी
  • रकम लाने वाले व्यक्ति ने की थी महंत जी से गेस्ट हाउस में मुलाकात

प्रयागराज। महंत नरेन्द्र गिरि की मौत के मामले में हर दिन नया मोड़ आ रहा है। अब महंत जी की मौत की वजह बाघम्बरी मठ में आयी बड़ी रकम होने की चर्चाएं भी चल रही हैं। बताया गया कि महंत गिरि की मृत्यु से एक दिन पहले ही हरिद्वार से एक व्यक्ति बड़ी रकम लेकर बाघम्बरी मठ आया था। उस व्यक्ति ने महंत जी से भी मुलाकात की थी। अब इस नये खुलासे ने जांच टीमों को नया एंगल दे दिया है। रकम लाने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Read also: महंत नरेन्द्र गिरि के निधन पर प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री और मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत को लेकर सीबीआई जांच कर रही है। इस मामले में हिरासत में लिये गये तीन आरोपियों से भी पूछताछ जारी है। इसी बीच बड़ी रकम के बाघम्बरी मठ में आने की बात सामने आयी है। हालांकि रकम लाने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है और न ही यह पता चला है कि आखिरकार रकम कितनी थी। लेकिन इस मामले में जांच टीमें जानकारी हासिल कर रही हैं। मठ में आयी रकम को महंत जी की मृत्यु से जोड़ कर देखे जाने की असलियत जल्द सामने आने की उम्मीद है।

Read also: ब्रह्मलीन नरेन्द्र गिरि को दी गयी भू समाधि, उमड़ा जनसैलाब

वहीं मुख्य आरोपी आनंद गिरि से पूछताछ में सीबीआई के हाथ महत्वपूर्ण जानकारी लगने की बात भी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सीबीआई जल्द ही आनंद गिरि को लेकर उनके हरिद्वार स्थित आश्रम जा सकती है। वहां सीसीटीवी, डीवीआर की जांच से महत्वपूर्ण सुराग हासिल होने की संभावना हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related