- आनंद गिरि के खिलाफ महंत जी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मिले सबूत
प्रयागराज। अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि जी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की जांच कर रही सीबीआई ने उनकी मृत्यु को आत्महत्या बताया है। जिला अदालत में सीबीआई द्वारा पेश की गई चार्जशीट में महंत जी के शिष्य आनंद गिरि समेत तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप दर्ज कराए गए हैं।
महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद संत समुदाय ने उनकी मृत्यु के कारणों की जांच कराने की मांग की थी। इस हाईप्रोफाइल मामले में महंत जी की मौत की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। जांच के दौरान महेंद्र गिरी के शिष्य आनंद गिरी को भी सीबीआई ने हिरासत में लिया था। अब सीबीआई ने जिला अदालत में चार्जशीट मेबमहंत जी की मृत्यु का कारण आत्महत्या बताया है। सीबीआई ने मुख्य आरोपी आनंद गिरि के साथ आद्य प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी के खिलाफ 306 120 बी धारा लगाई है।
Read also: अलवर के बैग ने महंत नरेंद्र गिरि की मौत में नया एंगल जोड़ा
सीबीआई द्वारा दाखिल चार्जशीट में कहा गया है की वर्ष 2008 में आनंद गिरि ने गंगा सेना का गठन किया कर कुंभ मेले में अलग कैंप लगाया था। जिसके बाद महंत नरेंद्र गिरि और आनंद गिरी के बीच दूरियां बढ़ी और अनेक विवाद सामने आए। महंत नरेंद्र गिरि ने गंगा सेना को लेकर आपत्ति भी दर्ज कराई थी। वही बाग़म्बरी मठ की जमीन पर पेट्रोल पंप खोले जाने को लेकर भी विवाद हुआ था।
Read also: फर्जी था महंत नरेंद्र गिरि का सुसाइड नोट: रविंद्र पुरी
सीबीआई की ओर से पेश की गई चार्जशीट में कहा गया कि आनंद गिरि के मोबाइल में मिले तथ्य कोर्ट में अहम साबित हो सकते हैं। हैंडराइटिंग एक्सपर्ट ने पुष्टि की है कि सुसाइड नोट महंत नरेंद्र गिरि ने ही लिखा था। चार्जशीट में यह भी कहा गया है कि आनंद गिरि ने कुछ आपत्तिजनक वीडियो और ऑडियो रिलीज करने की धमकी महंत नरेंद्र गिरि को दी थी। महंत जी के मोबाइल से प्राप्त हुए दो वीडियो में उन्होंने आनंद गिरि, आद्या प्रसाद तिवारी और संदीप तिवारी को आत्महत्या करने का जिम्मेदार ठहराया था।

