लखनऊ। समुदाय विशेष की महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले बड़ी संगत के महंत बजरंग मुनि दास को जमानत मिल गई है। महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले महंतो बजरंग मुनि दास ने कहा कि धर्म के लिए कतरा-कतरा कुर्बान करने के लिए तैयार हूं।
सीतापुर के खैराबाद स्थित बड़ी संगत के महंत बजरंग मुनि दास ने कुछ दिन पहले शोभायात्रा के दौरान एक विशेष समुदाय की महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके इस टिप्पणी के बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था इसको लेकर काफी हंगामा मचा हुआ था।
Also Read : UP News : प्रयागराज कांड पर बोले संजय सिंह- ख़त्म हो रही सरकार से न्याय की उम्मीद
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने मामले को संज्ञान में लेते हुए डीजीपी से 1 हफ्ते के अंदर रिपोर्ट मांग ली थी और कार्रवाई के आदेश दिए थे। महिला आयोग की सक्रियता के बाद पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली थी। महंत बजरंगबली दास की गिरफ्तारी को लेकर के समुदाय विशेष की महिलाओं ने भी काफी हंगामा किया था। बढ़ते हुए हंगामे को देखकर 13 अप्रैल को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था जिसके बाद महंत के समर्थकों ने गिरफ्तारी के बाद काफी हंगामा किया था।
महंत की रिहाई को लेकर विरोध प्रदर्शन भी किए गए थे। महंत के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों को काबू करने के लिए पुलिस को लाठियां तक भारी नहीं पड़ी थी। महंत बजरंग मुनि दास पिछले 10 दिनों से जेल में थे और शनिवार को उनकी जमानत मंजूर हो गई जिसके बाद रविवार को वह जेल से बाहर भी आ गए।
जेल से बाहर आने के बाद महंत बजरंग मुनि दास ने कहा कि भगवा और धर्म के लिए अगर हजारों बार भी जेल जाना पड़ेगा तो मैं जाने को तैयार हूं। अगर हजारों हमले भी होते हैं तो उसको झेलने के लिए भी तैयार हूं। महंत बजरंग मुनि दास ने कहा कि उन्हें अपने बयान के लिए कोई भी पश्चाताप नहीं है उनको जो सजा मिलनी थी वह मिल गई है। उन्होंने कहा कि धर्म के लिए अगर प्राण भी त्यागना पड़े तो वह तैयार हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं अपने बयान पर आज भी कायम हूं और मैं फिर से कह रहा हूं कि धर्म के लिए कतरा कतरा कट जाए तो मैं वह कुर्बानी देने को भी तैयार हूं।

