महाकुंभः मेष संक्रांति पर संतों ने किया शाही स्नान

उत्तराखंडमहाकुंभः मेष संक्रांति पर संतों ने किया शाही स्नान

Date:


महाकुंभः मेष संक्रांति पर संतों ने किया शाही स्नान

संतों के दर्शनों को सड़कों पर उमड़े श्रद्धालु
शाम तक चलेगा शाही स्नान करने का सिलसिला

हरिद्वार। आज मेष संक्रांति के अवसर पर तीर्थनगरी हरिद्वार में चल रहे महाकुंभ में संतों ने शाही स्नान करना शुरू कर दिया है। आज सुबह सात बजे तक आम श्रद्धालुओं को हर की पैड़ी पर स्नान करने की अनुमति दी गयी थी। इसके बाद संतों के शाही स्नान करने का सिलसिला शुरू हुुआ। आज शाम तक 13 अखाड़़ें हर की पैड़ी पर गंगा स्नान करेंगे।

महाशिवरात्रि और सोमवती अमावस्या का शाही स्नान के बाद आज कुंभ का तीसरा और मुख्य शाही स्नान को लेकर प्रशासन ने खास तैयारियां की थीं। डीजीपी अशोक कुमार, मेलाधिकारी दीपक रावत और आईजी मेला संजय गुंज्याल लगातार मुख्य शाही स्नान को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। आज सुबह सात बजे तक श्रद्धालुओं ने हर की पैड़ी पर पतित पावनी मां गंगा के जल में स्नान कर पुण्य कमाया।

इसके बाद अखाड़ों ने शाही स्नान करना शुरू किया। हर-हर गंगे के उद्घोष से मानों संपूर्ण तीर्थनगरी गूंज उठी। आज सबसे पहले निरंजनी अखाड़े ने शाही स्नान किया। उनके साथ आंनद अखाड़े से जुड़े संतों ने भी स्नान किया। इसके बाद जूना अखाड़ा, अग्नि, आह्वाहन और किन्रर अखाड़े से जुड़े संत भी स्नान करेंगे। महानिर्वाणी अखाड़ा, निर्मोही, दिगंबर और निर्वाणी अणि अखाड़ें, पंचायती बड़ा उदासीन और पंचायती नया उदासीन अखाड़ा के स्नान करने के बाद अंत में सिख संतों और गुरुग्रंथ साहिब को मानने वाले श्री निर्मल अखाड़ा स्नान करेगा।

शाही स्नान के लिए आने वाले साधु-संतों के दर्शनों और उनके शाही अंदाज को देखने के लिये मार्गाें पर श्रद्धालु सुबह से ही जमे हुए हैं। रथों, घोड़ों और पालकियों पर सवार संता को देखकर लोग श्रद्धाभाव से प्रणाम कर रहे हैं। संतों पर हेलिकाॅप्टर से फूलों की वर्षा भी की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...