महाकुम्भ: सड़क हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत

उत्तर प्रदेशमहाकुम्भ: सड़क हादसे में 10 श्रद्धालुओं की मौत

Date:

प्रयागराज जिले में हुए सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ से महाकुंभ में श्रद्धालुओं को ले जा रही बोलेरो और बस में टक्कर होने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 19 अन्य घायल हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार आधी रात के करीब मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर जिले के मनु का पुरा इलाके में हुआ। सभी मृतक जीप में सवार थे जो छत्तीसगढ़ के कोरबा से महाकुंभ में जा रहे थे।

वहीँ बस में श्रद्धालु सवार थे जो संगम में पवित्र स्नान करने के बाद अपने घर वापस जा रहे थे। सूत्रों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि बुरी तरह क्षतिग्रस्त जीप से मृतकों के शवों को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। पुलिस ने बताया कि दो मृतकों की पहचान ईश्वरी प्रसाद जयवाल और सोमनाथ के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ के कोरबा के निवासी हैं। बाकी की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए और जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज करने का निर्देश दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...