सर्दियां आते ही त्वचा, बाल, होंठ सब रूखे होने लगते हैं। ऐसे में यदि किसी भी आयोजन में जाना हो तो भले ही कितना ही सज- संवर लो लेकिन चेहरा फीका ही लगता है और आत्मविश्वास भी कम होने लगता है। ऐसे में न सभी समस्याओं का रामबाण इलाज है विटामिन-ई का कैप्सूल। विटामिन-ई के कैप्सूल के इस्तेमाल से चेहरा चमकने लगता है, बाल, होंठ, आंखें सब स्वस्थ हो जाते हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह इतने महंगे भी नहीं आते हैं इसलिए हर कोई इन्हें खरीद सकता है। आइए हम आपको बताते हैं कि किस तरह से विटामिन-ई के कैप्सूल का उपयोग करने पर मिलते हैं एकतरफा परिणाम।
- सर्दियों में बालों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है नहीं तो वे रूखे होकर टूटने लगते हैं। बालों की सही ढंग से ध्यान रखने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं करना है बस विटामिन-ई के कैप्सूल को किसी भी तेल के साथ मिलाकर बालों में लगाकर सो जाएं। पूरी रात बालों को ऐसे ही रहने दें और सुबह धो लें।
- यदि आपकी आइब्रो में बाल कम हैं, जिस वजह से आपके चेहरे का लुक थोड़ा अजीब हो जाता है तो चिंता करने की कोई बात नहीं है विटामिन-ई के कैप्सूल की सहायता से आप आईब्रो के बालों को घना कर सकते हैं। नियमित रूप से विटामिन-ई के कैप्सूल में से निकलने वाले तेल से आई-ब्रो की मसाज कीजिए और थोड़े ही दिन में चमत्कार देखिए।
- यदि आपके चेहरे पर दाग-धब्बे के निशान हैं जो कि आपको पसंद नहीं हैं तो आप रोज रात को एक विटामिन-ई का कैप्सूल गुलाबजल में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। ऐसा रात के समय करें। धीरे-धीरे आप देखेंगे कि दाग-धब्बों का रंग हल्का होने लगा है और सर्दियों में चेहरे का रूखापन भी मिटने लगा है।
- यदि सर्दियों में आपके होंठ कटने और फटने लगे हैं तो 1-2 बूंद विटामिन-ई के कैप्सूल की होंठों पर लगाकर मसाज करें। ऐसा करने से होंठ एकदम मुलायम और गुलाबी दिखने लगेंगे। लिपस्टिक लगाने से पहले यदि इन कैप्सूल का इस्तेमाल करते हैं तो लिपस्टिक लंबे समय तक होंठों पर टिकेगी।
- यदि आपको डार्क सर्कल हैं या फिर रातभर न सो पाने के बाद आपको किसी कार्यक्रम में जाना है तो घबराइए नहीं। आंखों के नीचे की ओर हल्के हाथों से विटामिन-ई के कैप्सूल से निकलने वाले तेल से मसाज करें। थोड़ी ही देर में डार्क सर्कल गायब हो जाएंगे। वैसे तो विटामिन-ई आंखों को नुकसान नहीं पहुंचाता है लेकिन फिर भी बूंदों को आंखों के भीतर न जाने दें।

