माफिया अतीक अहमद की जर्मन ग्रेट डेन bruno की भूख से मौत, चार कुत्तों की हालात खराब

उत्तर प्रदेशमाफिया अतीक अहमद की जर्मन ग्रेट डेन bruno की भूख से मौत,...

Date:

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद की जर्मन ग्रेट डेन कुतिया ब्रूनो की भूख से मौत हो गई। माफिया अतीक अहमद के इसी नस्ल के कुत्ते की मुलायम सिंह यादव से हाथ मिलाते हुए फोटो वायरल हुई है। बताया जाता ​है कि माफिया अतीक अहमद का इतना रसूख था कि वह घर आए नेताजी से अपने कुत्ते का हाथ मिलवाता था।

किसी ने नहीं दिया खाना, चार कुत्तों की हालत खराब

आज माफिया अतीक अहमद के विदेशी कुत्तों को रिश्तेदार और पड़ोसी भी खाना नहीं दे रहे हैं। ब्रूनो कुछ दिन से बीमार थी। उन्य चार कुत्तों की हालत खराब है। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह और अतीक की वायरल तस्वीर 1989 की बताई जा रही है।

बिल्डर ने माफिया अतीक को गिफ्ट किए थे कुत्ते

सूत्रों के अनुसार, मुंबई के एक बिल्डर ने माफिया अतीक को विदेशी नस्ल के पांच कुत्ते गिफ्ट किए थे। अतीक ने घर के एक हिस्से में हाता बनवाया था। गर्मी न लगे, इसलिए कूलर लगवाया था। कुत्तों को दोनों समय खाने के लिए मीट दिया जाता था।
कुत्तों के पौष्टिक रेडीमेड भोजन के एक पैकेट की कीमत दो हजार रुपये थी। 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के बाद असद और शाइस्ता फरार हो गए।

नाबालिग दोनों बेटों को बाल सुधार गृह पहुंचा दिया। इस बीच सबसे अधिक परेशानी माफिया अतीक अहमद के इन पांचों कुत्तों की हुई थी। इन्हें माफिया अतीक के पुराने जमींदोज घर के एक हिस्से में रखा है। सुबह शाम मीट खाने वाले कुत्ते रोटी के लिए तरस रहे हैं। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...