Site icon Buziness Bytes Hindi

Atiq Ahmad Supurd e Khaq: अतीक-अशरफ सुपुर्द ए खाक, नाबालिग बेटे और बेटियों ने डाली मिट्टी

atiq

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के शव को आज देर शाम कसारी मसारी कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। दोनों के शवों को दफनाने के दौरान काफी संख्या में रिश्तेदार और अतीक के शुभचिंतक मौजूद रहे।

अतीक और अशरफ के शवों को दफनाया

अतीक और अशरफ के शवों को प्रयागराज के कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दफनाया गया। दोनों के जनाजे में अतीक के दो नाबालिग बेटे और अशरफ की बेटियों के अलावा करीबी रिश्तेदार शामिल रहे। इन लोगों ने अतीक और अशरफ के शवों को दफनाने के दौरान ​कब्र में मिट्टी डाली।

शाइस्ता के पहुंचने की पुष्टि नहीं

पुलिस ने अतीक की पत्नी शाइस्ता के कब्रिस्तान पहुंचने की बात का खंडन किया है। बुर्के में आने वाली महिलाओं की जांच की जा रही है। माना जा रहा है कि इनामी शाइस्ता भी कब्रिस्तान पहुंच सकती है। वहीं दूसरी ओर सूत्रों से ये जानकारी लगी है कि अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता भी कब्रिस्तान पहुंची है। शाइस्ता पर 50 हजार का इनाम था और फरार थी। अतीक अहमद और अशरफ का शव जब कब्रिस्तान पहुंचा तो वहां पर उसके दोनों नाबालिग लड़के और बेटियां मौजूद थी।

दोनों नाबालिग लड़के अपने पिता और चाचा अशरफ के सुपुर्द ए खाक में शामिल होने के लिए कब्रिस्तान पहले ही पहुंचे हुए थे। दोनों को बाल सुधार गृह से कब्रिस्तान ले जाया गया था। साथ ही अशरफ की दोनों बेटियां भी कब्रिस्तान पहुंची थी। पोस्टमार्टम के बाद अतीक और अशरफ के शव सीधे कब्रिस्तान पहुंचे। पहले से ही यहां अतीक और अशरफ के कई रिश्तेदार पहुंचे। इसके बाद अतीक अहमद और अशरफ के शवों को दफनाया गया। बता दें कि दोनों भाइयों के शवों को सुपुर्द ए खाक करने की तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई थीं।

ये है पोस्टमार्टम रिपोर्ट

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक अतीक को आठ गोली लगीं थी। जबकि अशरफ को पांच गोली लगने की बात सामने आई है।
पुलिस ने पोस्टमार्टम की रिपोर्ट को संज्ञान लिया है और उसके अधार पर अपनी जांच आगे बढ़ा रही है।

Exit mobile version