Site icon Buziness Bytes Hindi

मध्यप्रदेश सरकार ने की माफियाओं के अवैध निर्माण पर कार्रवाई


मध्यप्रदेश सरकार ने की माफियाओं के अवैध निर्माण पर कार्रवाई

जबलपुर। उत्तर प्रदेश में लगातार माफियाओं की अवैध प्रापर्टी पर सरकारी बुलडोजर चल रहा है। अब मध्यप्रदेश सरकार ने भी गुंडो-माफियाओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आज सरकारी बुलडोजर ने माफिया शकील और अकील के अवैध कब्जे वाली 12 करोड़ कीमत की प्रापर्टी को मुक्त कराया है।

Read also: मप्र में शत-प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला डेाज लगाने में जुटी सरकार

बुधवार सुबह से ही जबलपुर प्रशासन और पुलिस की टीम ने निगरानी शुदा पप्पु अकील और शकील के अवैध कब्जों पर कार्रवाई शुरू कर दी। जबलपुर प्रशासन के अनुसार जबलपुर के रद्दी चौकी पर लगभग 11 हजार वर्गफुट में भवन का निर्माण अवैध रूप से किया जा रहा था। जेडीए की 11000 वर्ग फीट शासकीय भूमि में 6000 वर्ग फीट में कबाड़ की फैक्ट्री बनायी गयी थी। बाकी 5000 वर्ग फीट पर शाॅपिंग कांप्लेक्स का निर्माण किया जा रहा था। उक्त निर्माण में अवैध रूप से निर्मित 4 दुकान व गोदाम शामिल थे। माफियाओं की मंशा यहां अवैध कांप्लेक्स बनाने की थी जिसे प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया। माफिया अकील और शकील द्वारा कब्जाई गयी उक्त भूमि और निर्माण की बाजारी कीमत लगभग 12 करोड़ बताई गयी है।

Read also: मप्र में बाजार और सरकार मिलकर काम करेंगें – शिवराज

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अनेक गुंडों-माफियाओं के कब्जे से भूमि मुक्त कराई गयी है। वहीं माफियाओं के अनेक अवैध निर्माणों को ध्वस्त भी किया गया है। उत्तर प्रदेश में गुंडा राज समाप्त करना प्रदेश की योगी सरकार अपनी उपलब्धि मानती है। यूपी सरकार की तर्ज पर अब मध्य प्रदेश सरकार ने भी गुंडों-माफियाओं पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version