Site icon Buziness Bytes Hindi

112 कंट्रोल रूम में तैनात मैडम जी ‘दिल नहीं लगदा’ पर बना रही रील,लगा रही ठुमके

uttarakhand news

देहरादून। अगर मुसीबत में हैं और पुलिस कंट्रोल रूम से मदद की कोई उम्मीद कर रहे हैं, तो यह मदद नहीं मिलेगी। क्योंकि जिन्हें मदद करनी है वो रील बनाने में व्यस्त हैं। इमरजेंसी कॉल के बाद भी आपकी समस्या को सुना नहीं जाएगा। क्योंकि यहां कर्मचारी तो अपने में व्यस्त हैं। देहरादून पुलिस कंट्रोल रूम से वायरल एक वीडियो इस बात को बता रहा है।

पुलिस कंट्रोल रूम से महिला कर्मचारियों का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें महिला कर्मचारी मोबाइल पर रील बना रही है। ड्यूटी के दौरान पुलिस कंट्रोल रूम में इमरजेंसी कॉल सुनने के में लगी डयूटी करने के बजाय कर्मचारी रील बना रही हैं। इतना ही नहीं महिलाएं ग्रुप में डांस भी कर रही हैं। यह वीडियो कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है। लेकिन आज सोमवार को यह तेजी से वायरल होने लगा।

कंट्रोल रूम में ड्यूटी के दौरान महिला कर्मचारियों का वायरल वीडियो पर डीजीपी ने कहा कि पहले इस तरह से रील बनाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए निर्देश जारी कर चुके हैं। जिसने इस तरह की कोई हरकत की उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसकी जांच करवाई जाएगी।

पुलिस के इस 112 कंट्रोल रूम का हाल ये है कि डयूटी में तैनात मैडम जी ‘दिल नहीं लगदा’ पर रील में व्यस्त हैं और ठुमके लगा रही हैं। वायरल वीडियो देहरादून के कंट्रोल रूम का बताया जा रहा है।

Exit mobile version