Lumpy Virus: मैदान के बाद अब पहाड़ों में फैली लंपी बीमारी,संक्रमण रोकने को चार लाख वैक्सीन का आर्डर

हेल्थLumpy Virus: मैदान के बाद अब पहाड़ों में फैली लंपी बीमारी,संक्रमण रोकने...

Date:

देहरादून। पशुओं में फैल रही लंपी बीमारी अब मैदानी इलाकों से उत्तराखंड में पशुओं के बीच फैलने लगी है। लंपी बीमारी तेजी से पहाड़ों के पशुओं को अपनी चपेट में ले रही है। लंपी के संक्रमण की रोकथाम व बचाव के लिए पशुपालन विभाग ने चार लाख गोटपॉक्स वैक्सीन का ऑर्डर किया है। लंपी संक्रमण से प्रभावित पर्वतीय क्षेत्रों में पशुओं का टीकाकरण जल्द ही शुरू किया जाएगा। प्रदेश में अब तक 209 पशुओं की इस बीमारी से मौत की जानकारी है।  उत्तराखंड के मैदानी जिले देहरादून,हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर के बाद लंपी संक्रमण अब टिहरी,पौड़ी,उत्तरकाशी और चमोली जिले में फैल रहा है। इन जिलों के पशुओं में लंपी बीमारी के मामले सामने आए हैं। पशुपालन विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में अब तक 14805 मवेशी बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इनमें हरिद्वार में 122, देहरादून में 77, पौड़ी में आठ और टिहरी में दो पशुओं सहित कुल 209 की मौत हुई। 4500 रोग से बीमार पशु उपचार के बाद ठीक हुए हैं।

पशुपालन विभाग ने अब 5.80 लाख गोटपॉक्स वैक्सीन खरीद कर जिलों को भेज दिया है। लंपी संक्रमण की रोकथाम के लिए मैदानी जिलों के सीमावर्ती जिलों में टीकाकरण अभियान चलाया गया है। अब बीमारी पहाड़ों तक पहुंचने से पशुपालन विभाग की चुनौती और अधिक बढ़ गई है। विभाग ने गोटपॉक्स वैक्सीन बनाने वाली कंपनी को चार लाख टीके का आर्डर किया है। संयुक्त निदेशक रोग नियंत्रक डीके शर्मा ने जानकारी दी है कि पर्वतीय क्षेत्रों में पशु टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए चार लाख वैक्सीन आर्डर किए गए है। रोग की रोकथाम के लिए प्रदेश के सभी जिलों के मुख्य चिकित्साधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन निगरानी की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related