Site icon Buziness Bytes Hindi

Lufthansa Pilots Strike : जर्मनी में पायलटों की हड़ताल का दिल्ली तक असर,800 से अधिक फ्लाइट निरस्त

बर्लिन। जर्मनी पायलट ने आज एक दिनी हड़ताल कर दी। जिसका असर भारत के नई दिल्ली तक पड़ा है। इसके कारण देश की अग्रणी लुफ्थांसा एयरलाइंस को अपनी 800 से अधिक फ्लाइट कैसिंल करनी पड़ी हैं। इसके कारण 1ः30 लाख से अधिक यात्री भी प्रभावित हुए हैं। उड़ान निरस्त होने से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बीती रात यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। जोकि आज तक भी जारी है। जर्मनी में पायलट की हड़ताल के कारण एयरपोर्ट पर आवाजाही में बाधा पड़ रही है।  जर्मनी में पायलट यूनियन ने विभिन्न मांगों को लेकर आज हड़ताल का एलान किया था। सूत्रों के मुताबिक जर्मन में पायलटों की हड़ताल के चलते लुफ्थांसा एयर लाइन की लगभग 800 उड़ानें रद्द करनी पड़ी है। जिससे कंपनी को करोडों का नुकसान होने का अनुमान है। अधिकारियों का कहना है कि इतनी बड़ी संख्या में उड़ानों के रद्द होने के कारण इसका असर लाखों हवाई यात्रियों पर पड़ा है। फ्लाइट नहीं होने के कारण यात्रियों को रात से एयरपोर्ट पर ही रहना पड़ रहा है। 

दिल्ली स्थित आईजीआई एयरपोर्ट डीसीपी ने बताया कि रात करीब 12 बजे दो से अधिक यात्रियों की भीड़ एयरपोर्ट के डिपार्चर गेट नं एक व टर्मिनल नंबर तीन के सामने एकत्र हो गई। सभी यात्री लुफ्थांसा की फ्रेंकफर्ट व म्युनिख की उड़ानें निरस्त होने के कारण अपना पैसा रिफंड करने या फिर वैकल्पिक उड़ान की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अडडे के बाहर भीड़ जमा होने से दूसरे यात्रियों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके बाद आईजीआई के स्टाफ और सीआईएसएफ के जवानों ने स्थिति संभाली और हंगामा कर रहे यात्रियों की भीड़ को वहां से दूर किया। डीसीपी ने कहा कि जर्मन एयरलाइंस के यात्रियों के लिए आज वैकल्पिक उड़ान के प्रबंध के प्रयास किए जा रहे हैं।

Exit mobile version