नन्हा मेहमान नटराजन के लिए बना लकी चार्म, टीम इंडिया में हुआ चयन

स्पोर्ट्सनन्हा मेहमान नटराजन के लिए बना लकी चार्म, टीम इंडिया में हुआ...

Date:


नन्हा मेहमान नटराजन के लिए बना लकी चार्म, टीम इंडिया में हुआ चयन

केकेआर के लेग स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के स्थान पर यॉर्कर स्पेशलिस्ट टी नटराजन को ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुना गया है। चक्रवर्ती कंधे की चोट के चलते टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं, जिसके बाद नटराजन को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में ‘गोल्डन चांस’ मिला है।

दरअसल वरुण के कंधे में लेब्रम टियर है, जिससे उन्हें गेंद फेंकने में दिक्कत हो सकती है। वरुण चक्रवर्ती को यह इंजरी पहले से थी, लेकिन आईपीएल के दौरान यह बढ़ गई। ऐसे में वरुण चक्रवर्ती को ऑस्ट्रेलिया दौरे से ड्रॉप किया गया।

टी नटराजन ने इस आईपीएल सीजन के 16 मैचों में 377 गेंदें फेंकी, जिसमें उन्होंने 8.02 की इकॉनमी से 504 रन देकर कुल 16 शिकार किए। ये गेंदबाज आईपीएल करियर में अब तक 22 मैचों में 18 शिकार कर चुका है। नटराजन की पत्नी पवित्रा ने शुक्रवार को बच्चे को जन्म दिया है, जिसके बाद इस परिवार को एक और बड़ी खुशखबरी मिली है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...