Lucknow-kanpur Accident: ट्रेलर ने टेम्पो को मारी टक्कर, 6 की मौत

उत्तर प्रदेशLucknow-kanpur Accident: ट्रेलर ने टेम्पो को मारी टक्कर, 6 की मौत

Date:

लखनऊ-कानपुर हाइवे पर आज हुए एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है जबकि एक व्यक्ति बेहद गंभीर हालत में लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती है. देर रात बंथरा थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में टेम्पो के परखचे उड़ गए, उसे एक तेज़ रफ़्तार ट्रेलर टक्कर मारी थी. हादसे के समय इतनी ज़ोर की आवाज़ हुई कि आस पास की बस्तियों में लोगों की नींद खुल गयी, राहगीरों ने देखा तो वहां चीख पुकार मची हुई थी और लोग टेम्पो में फंसे हुए थे. 

राहगीरों ने ही पुलिस को घटना की सूचना दी और पुलिस के आने से पहले टेम्पो में फंसे लोगों को निकालना शुरू किया जिसमें अधिकांश की मौत हो चुकी थी. पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो टेम्पो में सवार सिर्फ एक व्यक्ति ही ज़िंदा बचा था जो बुरी तरह घायल था, मृतकों के नाम शैलेंद्र, राम आधार, पुरुषोत्तम, संभर, राहुल और जयकरण हैं और घायल समेत यह सभी हरदोई ज़िले के बताये जा रहे हैं. मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया गया है.

Read also: Damage Control: केंद्रीय सुरक्षा बलों में अग्निवीरों को 10 प्रतिशत आरक्षण

भीषण हादसे के बाद लखनऊ-कानपुर हाइवे पर लम्बा जाम लग गया, जिसे क्लियर करने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस ने बताया कि कि दोनों गाड़ियों को कब्ज़े में लिया गया है और ट्रेलर के ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है जो हादसे के बाद फरार हो गया था.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related