Site icon Buziness Bytes Hindi

लखनऊ: आंदोलित शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ भीम आर्मी चीफ ने भी बुलंद की आवाज


लखनऊ: आंदोलित शिक्षक अभ्यर्थियों के साथ भीम आर्मी चीफ ने भी बुलंद की आवाज

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ एक लंबे वक्त से शिक्षक-अभ्यर्थी आंदोलित हैं। लखनऊ के इको गार्डन में प्रोटेस्ट कर रहे ओबीसी और एससी वर्ग के शिक्षक अभ्यर्थी बीते लगभग 80 दिनों से विरोध प्रकट कर अपनी मांग उठा रहे हैं। अपनी मांगों के समर्थन में शिक्षक अभ्यर्थियों का तर्क है कि उनके साथ इंसाफ नहीं किया गया और भर्तियों में धांधली भी की गई सो अलग।

ऐसे में कई अलग-अलग राजनैतिक दल अब इन आंदोलित अभ्यर्थियों का साथ देने यहां पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने भी लखनऊ के इको गार्डन पहुंच कर इनके साथ अपनी आवाज बुलंद की। भमी आर्मी चीफ ने शिक्षक अभ्यर्थियों की मांगों का समर्थन किया यह भ्साी घोषणा की कि, अगर न्याय नहीं दिया तो वह समय आने पर सीएम आवास तक घेराव कर सकते हंै।

Image credit Naeem

Read also: असिस्टेंट प्रोफेसर्स के पदों पर कांट्रैक्चुअल भर्ती, शिक्षकों ने की आयोग से शिकायत

गौर हो कि, लखनऊ के इको गार्डन में लगभग 80 दिनों से शिक्षक अभ्यर्थी अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर भी उनके साथ खड़े होने यहां पहुंचे। चंद्रशेखर का आरोप था कि, राज्य सरकार केवल लाठी-डंडे ही चलवाना जानती है, न्याय देना नहीं।

Read also: नवनियुक्त शिक्षक विद्यालयों में नया परिप्रेक्ष्य दें: मुख्यमंत्री

चंद्रशेखर के मुताबिक, वह तब तक अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे जब तक कि दलित और पिछड़े वर्गों को न्याय न मिल जाए। चंद्रशेखर बाले, मांगे न मानी जाने पर हम ओबीसी और एससी वर्ग के अभ्यर्थियों के संग सीएम आवास का घेराव करेंगे।

Exit mobile version