Site icon Buziness Bytes Hindi

Unnao Road Accident: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी सहित दो पुत्रियों की मौके पर मौत

उन्नाव। आगरा – लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आज एक दर्दनाक हादसे में दंपति और दो पुत्रियों की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंची यूपीडा और थाना पुलिस ने राहत और बचाव कार्य कर ट्रैफिक सुचारू किया। सभी घायलों को लखनऊ  ट्रामा सेंटर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि दो का इलाज  चल रहा है। घटना के शिकार लोग सफारी कार से जयपुर से बिहार जा रहे थे। आगरा एक्सप्रेस वे  278.9 किलोमीटर पर आज रविवार सुबह  हादसा हुआ है।  हसनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर सुबह बड़ा दर्दनाक हादसा हुआ। जब जयपुर राजस्थान से बिहार के शिवान जा रही टाटा सफारी कार की कंटेनर से टक्कर हो गई।  बताया जाता है कि कंटेनर चालक को नींद आ जाने के कारण वो डिवाइडर फांद दूसरी साइड आ गया और सामने से 100 की रफ्तार से आ रही टाटा सफारी से टकरा गई। अचानक हुए हादसे के बाद कोहराम मच गया।

Read also: Sensational Story – आँगन में सो रही माँ बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

हादसे की जानकारी पर मौके पर पहुंची यूपिडा टीम ने राहत बचाव कार्य चलाया। हादसे में टाटा सफारी सवार अखिलेश मिश्रा, उनकी पत्नी बबीता मिश्रा, पुत्री प्रियांशी, ज्योति मिश्रा, संतोष मिश्रा बुरी तरह से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए लखनऊ ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने चारों को मृत घोषित कर दिया। वही घायल संतोष का उपचार चल रहा है। हसनगंज थाना प्रभारी ने बताया कि सभी को लखनऊ ले जाया गया। जिसमें पति पत्नी व दो पुत्रियों की मृत्य हो गई। दो घायलों का इलाज चल  रहा है।

Exit mobile version