रसोई Bytes: पालक और सूजी से बनाएं लुची, ये रही रेसिपी!

रसोई Bytesरसोई Bytes: पालक और सूजी से बनाएं लुची, ये रही रेसिपी!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Luchi Recipe – आज हम आपको बंगाल की फेमस लुची की रेसिपी बताने वाले है, इसे हर राज्य में अलग-अलग नामों से जाना जाता है। आगरा या मथुरा के आसपास के इलाकों में लुची को लुचई कहते है। इसे लोग बड़ी शौक से खाते है, चलिए जानते है रेसिपी। 

लुची सामग्री

सूजी 1 कप, गेहूं का आटा 1 कप, नमक 1 छोटा चम्मच, बेकिंग सोडा 1 चम्मच, पालक के पत्ते 1 कप, धनिया के पत्ते 4-5 चम्मच, और हरी मिर्च 5

लुची रेसिपी (Luchi Recipe) 

बसे पहले आपको पालक के पत्तों को छांटना है और फिर इसे 3 से 4 बार पानी से वॉश कर लेना है। अब बर्तन में पानी को उबालने के लिए रख दे और उसमें पालक डाल कर 4-5 मिनट तक उबालने दें। उबल जाए तब उसके पत्तों को मिक्सर ग्राइंडर में डालें, स्वाद के लिए आप 4-5 मिर्च भी ग्राइंडर में डालें। मिश्रण को  बाउल में निकाल लें, वही एक बाउल में 1 कप सूजी, 1 कप गेहूं का आटा डालें। इसमें नमक, बेकिंग सोडा, तेल और पालक की प्यूरी अच्छी तरह से मिला लें। 

आटा गूंथ लें और इसे लगभग 15 मिनट के लिए रख दें। 15 मिनट बाद लुइयां तैयार कर लें। अब इसकी गोलगोल पूरी तैयार कर कढ़ाही को गैस पर रखें। लुची को एक-एक करके कढ़ाही में डालें और तल ले। बस तैयार है लुची।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related