कल रात लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर मेज़बान लखनऊ ने मेहमान गुजरात टाइटंस को बड़े अदब के साथ 33 रनों से हराकर गुजरात के खिलाफ आईपीएल में पहली जीत हासिल की. टीम की जीत के हीरो यश ठाकुर रहे जिन्होंने पंजा लगाकर टीम को कामयाबी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
लखनऊ की टीम ने 164 रनों का लक्ष्य गुजरात के सामने रखा था जो गुजरात के लिए बड़ा साबित हुआ और पूरी टीम 18.5 ओवर में 130 रनों पर ही सिमट गई। गुजरात टाइटंस के लिए सबसे बड़ी पारी साई सुदर्शन ने खेली जिन्होंने 31 रन बनाये वहीँ राहुल तेवतिया ने 30 और शुभमन गिल ने 19 रनों का योगदान किया। यश ठाकुर ने जहाँ 30 रन देकर पांच विकेट हासिल किये वहीँ क्रुणाल पांड्या ने चार ओवरों में मात्र 11 रन देकर तीन विकेट हासिल किये। रवि बिश्नोई और नवीनुल हक़ को एक एक सफलता हाथ लगी.
इससे पहले लखनऊ की शुरुआत ख़राब हुई. क्विंटन डिकॉक और देवदत्त पड़िक्कल सस्ते में पवेलियन लौट गए. लेकिन कप्तान के एल राहुल और मार्कस स्टॉयनिस ने मोर्चा संभालते हुए टीम को 91 रनों तक ले गए , यहाँ पर राहुल 33 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद स्टोइनिस, निकोलस पूरन और आयुष बडोनी टीम को 163 तक पहुँचाने में कामयाब रहे. स्टोइनिस ने 58, पूरन ने 32 और बडोनी ने 20 रनों की पारी खेली। GT के लिए उमेश यादव और दर्शन नालकांडे ने दो दो विकेट हासिल किये। इस जीत के साथ अंक तालिका में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुँच गयी है. वहीँ GT की पांच मैचों में ये तीसरी हार है और वो अभी पॉइंट्स टेबल पर सातवें स्थान पर है.
