Site icon Buziness Bytes Hindi

LPG Price Hike: रसोई गैस और सीएनजी की कीमतों में अप्रैल से लगेगी आग,महंगाई का झेलने को रहे तैयार


LPG Price Hike: रसोई गैस और सीएनजी की कीमतों में अप्रैल से लगेगी आग,महंगाई का झेलने को रहे तैयार

मेरठ। चुनावी महीने में सीएनजी और रसोई गैस के दामों (LPG Price Hike) में कुछ राहत दिखाई दे रही है। लेकिन आने वाले अप्रैल महीने के शुरूआती दिनों में ही सीएनजी और रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के संकेत सरकार की ओर से मिल चुके हैं। माना जा रहा है कि इस समय प्राकृत‍िक गैस की आपूर्ति बाध‍ित होने से आने वाले समय में घरेलू बाजार में सीएनजी और रसोई गैस की कीमतों में तेजी की संभावना है। जानकारों की माने तो नेचुरल गैस की कीमत में पूरी दुनिया में इजाफा हुआ है। सरकारी अध‍िकारी ने दावा क‍िया क‍ि रूस और यूक्रेन के युद्ध (Ukraine war) के बीच भारत की तेल आपूर्ति व्यरवस्था पर कोई असर नहीं हुआ है। उन्होंने दावा क‍िया यद‍ि लड़ाई तेज होती है तब भी आपूर्ति पर असर नहीं पड़ेगा। हमारे आपूर्तिकर्ता पश्चिमी एश‍िया, अफ्रीका और उत्तरी अमेर‍िका में हैं। उन पर इस हमले का असर नहीं है। सूत्रों के मुताबिक अप्रैल 2022 से घरेलू गैस की कीमत दोगुनी हो जाएगी। इसके साथ ही सीएनजी, पीएनजी और बिजली की कीमतें भी बढ़ जाएंगी।

Read also: हरियाणा के मुख्यमंत्री यूक्रेन से लौटे छात्रों से मिले

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (Indraprastha Gas Limited) के मैनेजिंग डायरेक्टर एके जेना के अनुसार घरेलू नेचुरल गैस की कीमत में एक डॉलर की तेजी आई है। जिससे सीएनजी की कीमत 4.5 रुपये प्रति किलो बढ़ जाएगी। वहीं जानकारों के मुताबिक अप्रैल महीने सीएनजी की कीमत में 15 रुपये प्रति किलो का इजाफा हो सकता है। उन्होंने बताया कि सीएनजी गाड़ियों के लिए अभी कॉस्ट आर्बिट्रेज पेट्रोल के मुकाबले 55 फीसदी है। अगर पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी जारी रही तो यह संतुलन बना रहेगा। लेकिन अगर तेल की कीमत नहीं बढ़ती है या इसमें गिरावट आती है तो फिर स्थिति अलग होगी। रसोई गैस की कीमत में भी अप्रैल में बेतहाशा वृद्धि की आशंका जताई गई है।

Exit mobile version