Site icon Buziness Bytes Hindi

LPG Latest Price 1 June 2022: एक जून को आज एलपीजी सिलेंडर के दामों में बड़ी कटौती, महंगाई से मिली राहत

आज एक जून को सरकार ने देशवासियों को राहत प्रदान है। आज सुबह तेल कंपनियों ने एलपीजी कामर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में कमी कर दी। सरकार द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में कमी से आम लोगों को काफी राहत मिली है। बता दें कि इससे पहले पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। उसके बाद आज एक जून बुधवार को एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम कर दिए। आज से इंडियन ऑयल ने 19 किलोग्राम वाले एलपीजी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 135 रुपए की कमी की है। गैस कंपन‍ियों की ओर से इससे पहले एक मई को 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में करीब 100 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई थी। मई में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम दो बार बढ़ाए थे। घरेलू सिलेंडर के दाम में गत सात मई को 50 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई थी। जबकि 19 मई को 3.50 रुपए बढ़ाए गए थे। लेकिन, घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज कोई कमी नहीं की गई है। 

Read also: Changes From 1st June 2022: आज से हुए ये 5 बदलाव जेब पर डालेंगे असर,गैस सिलेंडर और बैंकिंग के बदले नियम

बता दें कि एलपीजी सिलेंडर के दाम कम होने के साथ आज से एलपीजी गैस सिलेंडर पर सब्‍सिडी भी मिलेगी। दरअसल घरेलू एलपीजी की कीमत में क‍िसी प्रकार का बदलाव नहीं क‍िया है। लेकिन कुछ दिन पहले सरकार ने जनता को बड़ी राहत दी थी। जिसमें उज्जवला योजना के तहत 200 रुपए प्रत‍ि स‍िलेंडर सब्‍सिडी देने की घोषणा की थी। 19 किलो वाला एलपीजी कमर्शियल सिलेंडर आज यानी 1 जून से 135 रुपए सस्ता हो गया है। जिसके बाद अब 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 2354 के स्थान पर 2219 रुपए मिलेगा। मुंबई में यह सिलेंडर 2306 के स्थान पर 2171.50 रुपए का हो गया है। कोलकाता में 2454 के स्थान पर 2322 रुपए पर पहुंच गया। जबकि चेन्नई में 2507 रुपये के स्थान पर यह 2373 रुपए मिलेगा।

Exit mobile version