Site icon Buziness Bytes Hindi

LPG सिलेंडर 162 रुपये सस्ता हुआ


LPG सिलेंडर 162 रुपये सस्ता हुआ

नई दिल्ली: कोरोना वायरस लॉकडाउन के बीच लगातार तीसरे महीने एलपीजी सिलेंडर के दाम में कटौती की गई है। तेल विपणन कंपनियों ने 1 मई को एलपीजी सिलेंडर के दाम में 162.50 की भारी कटौती की है। इस कटौती के बाद दिल्ली में 14.2 किलोग्राम गैर सब्सिडी एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 581.50 रुपये हो गई है।

एक रिपोर्ट के अनुसार पेट्रोलियम विपणन कंपनियां प्रतिदिन 50 से 60 लाख सिलेंडर वितरित कर रही हैं। इनमें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना ( पीएमयूवाई) लाभार्थियों के लिए लगभग 18 लाख मुफ्त सिलेंडर शामिल हैं। सिलेंडर डिलिवरी करने वाले कर्मचारियों को संकट के कोरोना फाइटर की संज्ञा दी गई है।

30 मार्च को सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों इंडियन आयल कारपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने कोरोना वायरस की वजह से एलपीजी सिलेंडर घरों तक पहुंचाने वाले और गैस एजेंसी के दूसरे कर्मियों की मौत होने पर पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी।

तेल कंपनियों के बयान में कहा गया कि देश में लॉकडाउन चल रहा है। ज्यादातर लोग अपने घरों में कैद हैं। ऐसे में रसोई गैस सिलेंडर की बिना रुकावट उनके घरों तक आपूर्ति करने में गैस एजेंसियां और उनके सैकड़ों डिलवरी मैन लगे हुये हैं।

Exit mobile version