Site icon Buziness Bytes Hindi

LPG Cylinder Price: आज 100 रुपये सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, इस स्तर पर पहुंचे दाम

आज सितंबर के पहले दिन एलपीजी कामर्शियल सिलेंडर के दामों में 100 रुपये की कमी की है। यानी आज से एलपीजी कामर्शियल सिलेंडर 100 रुपये सस्ता हो गया है। इससे पहले महीने भी कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर सस्ते हुए थे। इंडियन ऑयल द्वारा आज एक सितंबर को एलपीजी कामर्शियल सिलेंडर की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। जिसके अनुसार इंडेन का एलपीजी सिलेंडर कोलकाता में 100 रुपये, दिल्ली में 91ः50 रुपये, मुंबई में 92ः50 रुपये और चेन्नई में एलपीजी कामर्शियल सिलेंडर 96 रुपये तक सस्ता हो गया है। यह कटौती दिल्ली के अलावा देश के सभी राज्यों और प्रमुख शहरों में की गई है।  बता दें यह कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर में यह बदलाव केवल कामर्शियल सिलेंडर पर किया है। जबकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर जो कि 14ः2 किलो वाला है उसमें किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर पिछले छह जुलाई के एक ही दाम में मिल रहा है। बता दें छह जुलाई को कंपनियों ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की थी।

Read also: Supreme Court: जजों के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्णय, अपने ही महासचिव से मांगा जवाब

14ः2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम देश के विभिन्न शहरों में निम्न है। आईजोल 1205, लेह 1299 रुपये,पटना 1142ः5,अंडमान 1129,डिब्रूगढ़ 1095,शिमला 1097ः5,लखनऊ 1090ः5,उदयपुर 1084ः5,श्रीनगर 1169 रुपये, कन्या कुमारी  में 1137 रुपये, रांची में 1110ः5 रुपये प्रति सिलेंडर,इंदौर में 1081 रुपये, देहरादून 1072 रुपये,दिल्ली में 1053 रुपये, कोलकाता 1079, चेन्नई में 1068ः5 रुपये, आगरा में 1065ः5 रुपये, जयपुर  में 1056ः5 रुपये, बेंगलुरू में 1055ः5 रुपये और मुंबई में     1052ः 5 रुपये में मिकल रहा है। वहीं 19 किलो वाले एलपीजी कामर्शियल सिलेंडर के नए दाम निम्न हैं। आज से दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी कामर्शियल सिलेंडर 1976ः50 रुपये की जगह 1885 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में पहले कामर्शिलय सिलेंडर 2095ः50 रुपये में मिल रहा था। लेकिन एक सितंबर से यह अब 1995ः50 रुपये में मिलेगा। मुंबई में आज से एलपीजी कॉमर्शियल सिलेंडर दाम घटकर 1844 और चेन्नई में 2045 रुपये हो गया है।

Exit mobile version