Site icon Buziness Bytes Hindi

कम किराया, सुविधा वंदेभारत जैसी, PM मोदी अयोध्या में दिखाएंगे इस ट्रेन को हरी झंडी

Low fare, convenience like Vande Bharat, PM Modi will flag off this train in Ayodhya

सफेद-नीले कलर की वंदेभारत ट्रेन अपनी रफ्तार और सुविधाओं के चलते किराया ज़्यादा होने के बावजूद काफी लोकप्रिय हो गयी है। लेकिन जल्द ही देश के लोगों को वंदेभारत जैसी सुविधाओं और रफ़्तार वाली एक नयी ट्रेन मिलने जा रही है जिसका किराया भी वेदभारत ट्रेन से कम होगा। केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा जल्द अवतरित होने वाली इस ट्रेन का नाम है अमृत भारत एक्सप्रेस है। देश में चल रहे अमृतकाल में ये मोदी सरकार का नया तोहफा होगा। अमृत भारत एक्सप्रेस का रंग केसरिया होगा, इसलिए आप इसे आने वाले लोकसभा चुनाव से भी जोड़ सकते हैं.

जानकारी के मुताबिक अमृत भारत एक्सप्रेस भी 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेंगी। प्रधानमंत्री मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या से पहली अमृत भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। अमृत भारत एक्सप्रेस अयोध्या को बिहार के सीतामढ़ी से जोड़ेगी जो सीता माता का जन्मस्थल है। ट्रेन का रूट बिहार के दरभंगा से अयोध्या होते हुए दिल्ली तक होगा। यह ट्रेन मालदा से बेंगलुरू तक जाएगी। अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कई बेहतरीन फीचर्स हैं। पुश-पुल तकनीक वाली अमृत भारत एक्सप्रेस बहुत जल्दी रफ्तार पकड़ लेती है। इसके दोनों तरफ इंजन है और ट्रेन में 22 कोच हैं. इस ट्रेन में कुल 1800 यात्री सफर कर सकेंगे। यात्रियों को इस ट्रेन में सीसीटीवी कैमरा, अत्याधुनिक शौचालय, सेंसर वाले वाटर टैप और अनाउंसमेंट सिस्टम भी मिलेगा।

जानकारी के मुताबिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का किराया वंदे भारत ट्रेन की तुलना में कम होगा। रेलवे ने ये ट्रेनें निम्न आय वर्ग वाले लोगों को ध्यान में रखते हुए बनाई है, इसलिए इसका किराया कम रखा गया है हालांकि सुविधाओं में कोई कमी नहीं की गयी है.

Exit mobile version