Site icon Buziness Bytes Hindi

Low Budget Films: माउथ पब्लिसिटी ने बदल दी कम बजट फिल्मों की तकदीर


Low Budget Films: माउथ पब्लिसिटी ने बदल दी कम बजट फिल्मों की तकदीर

Zeba Hasan

द कश्मीर फाइल्स ( The Kashmir Files) फिल्म को रिलीज हुए तीन हफ्ते होने वाले हैं लेकिन इस फिल्म की चर्चा अभी भी हर तरफ है। 13 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म दो सौ करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है, और शोज अभी भी फुल जा रहे हैं। सिनेमा जगत से जुड़े लोगों की अगर मानें तो फिल्म के हिट होने में सबसे बड़ा हाथ माउथ पब्लिसिटी का है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में ऐसे कई नाम हैं जिन फिल्मों की शुरुआत औसत हुई लेकिन माउथ पब्लिसिटी ने फिल्मों को ऐसी रफ्तार दी कि वह अपने बजट से चार गुना कमाई करने में कामयाब हुई हैं।

11 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ( The Kashmir Files) को औसत ओपनिंग मिली थी। महज दूसरे दिन से अभी तक हर रोज 20 से 30 फीसदी की ग्रोथ से अपनी कमाई में इजाफा कर रही फिल्म की कमाई की रफ्तार देखकर यह निश्चित है कि ये 250 करोड़ क्लब में पहुंच जाएगी। महज 14 करोड़ रुपए की लागत में बनी किसी फिल्म के लिए ये किसी सपने से कम नहीं है, जो माउथ पब्लिसिटी की वजह से संभव हुआ है।यूपी सिनेमा फेडरेशन के अध्यक्ष आशीष कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिस दिन फिल्म रिलीज हुई थी हमारे उमराव सिनेमा में इसके दो शोज थे। लेकिन धीरे-धीरे लोगों में इस फिल्म की इतनी चर्चा हुई कि हमें इसके 8 शोज दिन में चलाने पड़े। अभी भी सब शो फुल जा रहे हैं। इस फिल्म के बारे में इतनी चर्चा है कि हर कोई हर कीमत पर फिल्म देखने के लिए आ रहा है। यहां तक हम शुक्रवार को रिलीज हो रही आरआरआर को भी ज्यादा शोज नहीं दे पा रहे हैं। फिल्म को सक्सेस करने में 70 से 80 परसेंट हाथ माउथ पब्लिसिटी का है।

Read also: ‘The Kashmir Files:’: पत्रकार ने पूछा फिल्म में कितना सच, कितना फिक्शन है? भड़क गए विवेक अग्निहोत्री व पल्लवी जोशी

चल रहे हैं 12 शोज

क्राउन मॉल के जीएम योगेंद्र कहते हैं कि शुरू में हमने कश्मीर फाइल्स के 7 शो रखे थे। लेकिन फिल्म को लोगों द्वारा इतनी पब्लिसिटी मिली कि हमारे यहां काफी फुटफॉल बढ़ गया। हमारे यहां इस वक्त 12 शोज चल रहे हैं मॉर्निंग शोज से नाइट शो तक में काफी फुल रहता है। एक दूसरे से सुनकर इस फिल्म को काफी अच्छी पब्लिसिटी मिली है।

बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही फिल्मों के बारे में जानते हैं जो माउथ पब्लिसिटी की वजह से बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई हैं…

लागत से 25 गुना ज्यादा कमाई

15 अगस्त 1975 में आई फिल्म जय संतोषी मां (Movie jai santoshi maa) तीस लाख रुपए के बजट में तैयार हुई थी। विजय शर्मा के निर्देशन में बनी ‘जय संतोषी मां’ एक धार्मिक फिल्म है। इसमें कानन कौशली, भारत भूषण, आशीष कुमार, अनीता गुहा और कबीर खान जैसे कलाकार अहम किरदारों में हैं। फिल्म रिलीज के कुछ दिन बाद तक ठंडी रही लेकिन फिर लोगों ने इसकी तारीफ करना शुरू किया। फिल्म को लेकर लोगों की चर्चा की वजह से फिल्म ने वर्ल्डवाइड 10 करोड़ रुपए का बिजनेस किया जो लागत से 25 गुना ज्यादा है।

Read also: जिंदल स्कूल ऑफ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन ने शुरू की छात्रवृत्ति के साथ फिल्म और न्यू मीडिया डिग्री

तीन दिन बाद बॉक्स ऑफिस ने बदला रंग

विकास बहल के निर्देशन में बनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म ‘क्वीन’ (Queen) साल 2014 में रिलीज हुई थी।कंगना रनौत, लिसा हेडन और राजकुमार राव स्टारर फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन महज 1.60 करोड़ रुपए था। फिल्म का कॉन्सेप्ट और कंगना की एक्टिंग को जिसने देखा वह कायल हो गया और फिल्म की चर्चा होने लगी। इसे जमकर माउथ पब्लिसिटी मिली। इसका परिणाम ये हुआ कि फिल्म ने तीन हफ्ते तक जमकर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया।इसका कुल कलेक्शन करीब 100 करोड़ रुपए तक पहुंच गया था जो फिल्म के बजट से आठ गुना ज्यादा है।

इसी कड़ी में विक्की डोनर, दम लगा के हईया, सत्या जैसी फिल्मों का नाम भी जुड़ा है जो महज माउथ पब्लिसिटी की वजह से ना सिर्फ सफल हुई बल्कि बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत से दोगुनी चौगुनी कमाई करने में कामयाब हुईं। 

Exit mobile version