Site icon Buziness Bytes Hindi

लव जिहाद! पुलिस हिरासत से फरार मां-बेटी का हत्‍यारा मुठभेड़ में घायल


लव जिहाद! पुलिस हिरासत से फरार मां-बेटी का हत्‍यारा मुठभेड़ में घायल

 जिले के बाहर भागने की फिराक में था शमशाद

मेरठ। ब्यूटी पार्लर संचालिका और उसकी बेटी के कत्ल के आरोपी दुर्दांत शमशाद को आज पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। शमशाद बुधवार को पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। आज तड़के 3:30 बजे थाना परतापुर और ब्रहमपुरी थाना पुलिस को सूचना मिली कि हत्यारोपी जिले से बाहर भागने की फिराक में है। थाना परतापुर पुलिस ने 25 हजार के आरोपी शमशाद को नूरनगर के पास घेर लिया। पुलिस को देखकर शमशाद ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने बचाव में गोली चलाई। जिसमें शमशाद घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्यारोपी से एक बाइक, पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं।

मेरठ में लव जिहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया था। मुस्लिम संप्रदाय के शादीशुदा तीस वर्षीय युवक ने नाम बदलकर ब्यूटी पार्लर संचालिका को प्रेमजाल में फंसाया। उसके बाद धर्म बदलने का दबाव बनाता रहा। विरोध करने पर आरोपित ने ब्यूटी पार्लर संचालिका प्रिया चौधरी और उसकी नौ साल की बेटी का कत्ल कर दिया। दोनों के शव को बेडरूम में गड्ढा खोदकर गाड़ दिए। उसके बाद ऊपर से प्लास्टर कर चटाई डालने के बाद सोफा रख दिया। पुलिस ने घर में जेसीबी से खुदाई कर दोनों के कंकाल बरामद किए। आरोपित पुलिस हिरासत से फरार हो गया था।

आरोपी के फरार होने के बाद एसएसपी ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही थी। देर रात आरोपी के बारे में थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद उसकी घेराबंदी की गई। घायल शमशाद ने बताया कि वह मेरठ से बाहर फरार होने के लिए बाइक से भाग रहा था।

Exit mobile version