Site icon Buziness Bytes Hindi

Love Jihad in Uttarakhand: लव जिहाद के पांच महीने में 48 केस दर्ज, CM धामी हुए सख्त

ju1017

Love Jihad in Uttarakhand: देव भूमि उत्तराखंड में लव जिहाद के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले पांच महीने में करीब 50 प्रतिशत लव जिहाद के मामले बढ़े है। जिसमें संप्रदाय विशेष के युवकों द्वारा लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। लव जिहाद के इस बढ़ते मामलों पर धामी सरकार ने चिंता दिखाई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस अधिकारियों और इंटेलीजेंस अफसरों को लव जिहाद की स्थिति पर बारीकी से नजर को कहा है।

पांच महीने में दर्ज हुए 48 केस, पिछले साल हुए थे 76 मामले दर्ज

उत्तराखंड में संप्रदाय विशेष के युवकों द्वारा लड़कियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस साल शुरूआत के पांच महीने में 48 मुकदमे प्रदेश में ऐसे दर्ज हुए हैं। जिनमें संप्रदाय विशेष के युवा नाबालिंग को बहला फुसलाकर ले गए हैं। जबकि पिछले साल 2022 में पूरे साल में 76 मामले दर्ज हुए थे। इस लिहाज से इस वर्ष हर माह का औसत करीब 10 है। अधिकतर मामले नाबालिग किशोरियों के अपहरण से संबंधित हैं। इनमें पॉक्सो के तहत आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

ऐसे मामलों को लेकर अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सख्त हुए हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों और इंटेलीजेंस अफसरों से इन स्थितियों पर बारीके से नजर रखने के निर्देश दिए हैं। इस तरह के मामले बढ़ने से प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम रखना चुनौती बनती जा रही है। बीते दिनों उत्तरकाशी में हिंदू संगठनों ने महापंचायत बुलाने की बात कही थी।

पुलिस के आंकड़े इस स्थिति को साफ बता रहे हैं। ये मामले अधिकांश अपहरण और पॉक्सो में दर्ज हो रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बीते दिनों सोशल मीडिया पर गतिविधियों के चलते लोग जागरूक हो ऐसे मामलों में आगे भी आए हैं। पुलिस इन पर कार्रवाई कर रही है। पांच महीनों में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने एलआईयू को हर स्थिति पर नजर रखने के लिए कहा हैं।

Exit mobile version