Site icon Buziness Bytes Hindi

घाटे में गई पेटियम के तहत काम करने वाली कम्पनी

बाजार:- दिग्गज मनी ट्रांसफर कम्पनी पेटीएम ब्रांड के तहत काम करने वाली डिजिटल वित्तीय सेवा फर्म वन97 कम्युनिकेशंस को बड़ा नुकसान हुआ है और मार्च 2022 को समाप्त तिमाही में कंपनी का घाटा बढ़कर 761.4 करोड़ रुपये हो गया। अगर हम कंपनी को एक साल पहले हुए घाटे की बात करे तो इसी अवधि में कम्पनी को 441.8 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।
इसके अलावा अगर हम दिसम्बर की बात करें तो दिसम्बर में वन97 कम्युनिकेशंस का घाटा 778.4 करोड़ रुपये था। लेकिन पेटियम ने यह विश्वास जताया है कि अभी कम्पनी को भले ही नुकसान हो रहा है लेकिन आगामी वर्ष 2023 में कंपनी मुनाफा कमा सकती है।
अगर हम शुक्रवार को बन्द हुए बाजार में पेटियम के भाव की ओर ध्यान केंद्रित करें तो बन्द होते बाजार में पेटीएम का शेयर भाव 575.35 रुपये पर रहा। एक दिन पहले के मुकाबले 3.90 फीसदी की तेजी रही। बीते साल नवंबर में आईपीओ लॉन्च हुआ था। वहीं, पेटीएम का इश्यू प्राइस 2150 रुपये था।
Exit mobile version