Site icon Buziness Bytes Hindi

Lord Krishna: आखिर क्यों सूखी तुलसी से इतना प्रेम करते हैं कृष्ण

हिन्दू धर्म में तुलसी का अत्यधिक महत्वपूर्ण स्थान है। तुलसी का पौधा हिन्दूओं के आंगन में होना बहुत शुभ माना जाता है। जिस घर में तुलसी का पौधा लगा होता है उस घर में सुख सम्रद्धि का निवास होता है और हर ओर से धन वर्षा होती है। धर्म शास्त्रों के अनुसार तुलसी में लक्ष्मी का वास होता है यह घर में सकारात्मक प्रभाव बनाए रखती है और घर का क्लेश मिटाती है। वही तुलसी की सूखी पत्तियों का हिन्दू धर्म मे बेहद खास महत्व है।

धर्म ग्रन्थ के अनुसार भगवान श्री कृष्ण को तुलसी की सूखी पत्तियों से बेहद प्रेम था। इनके भोग में हमेशा तुलसी की पत्ती का उपयोग किया जाता है। वहीं एक सूखी पत्ती के उपयोग से भगवान श्री कृष्ण का 15 दिन तक भोग किया जा सकता है। कहा जाता है जो भी व्यक्ति तुलसी डालकर श्री कृष्ण को भोजन करवाता है उन्हें स्वर्ग का सुख प्राप्त होता है और जो तुलसी की पत्ती जल में डालकर स्नान करता है उसके मन से सभी नकारात्मक ऊर्जा का नाश हो जाता है।

ज्योतिष शास्त्र में सुखी तुलसी के महत्व का वर्णन करते हुए कहा गया है कि अगर कोई व्यक्ति सुखी तुलसी की पत्तियों को एक लाल वस्त्र में हल्दी के साथ बांधकर अपनी तिजोरी में रखता है तो उसकी तिजोरी में धन की कमी नहीं होती और वह हर ओर से प्रगति के पथ पर बढ़ता जाता है। तुलसी की पत्ती को हिंदू धर्म मे अमृत्व के बराबर फलदायक माना गया है।

Exit mobile version