हाथरस। लुटेरी दुल्हनों (Looteri Dulhan) का उस वक्त हैरान कर देने वाला चेहरा लोगों के सामने आया। जब पहली बार ससुराल पहुंची दुल्हनों ने पूरे परिवार को रात में चाय के अंदर नशीला पदार्थ पिलाकर सभी को बेहोश कर डाला। पूरे परिवार के नशीली चाय पीते ही बेहोश होने पर ससुराल पहुंची दुल्हनें अपने-अपने पतियों को शादी होने की खुशी देकर उनके घर में रखा लाखों रुपए की नगदी ओर सोने चांदी के जेवरात लूटकर मौके से फरार हो गई। इस तरह ससुराल पहुंची दुल्हनों के द्वारा ससुराल में लाखों रुपए जेवरात समेत नगद रुपये ओर मोबाइल लूटकर ले जाने की वारदात को अंजाम दिया है।
Read also: श्रिया सरन ने शादी की सालगिरह पर पति को लिखा इमोशनल पोस्ट
घटना कोतवाली सासनी क्षेत्र के एक गांव की है। जहां शादी के बाद पहली बार ससुराल पहुंची लुटेरी दुल्हनों का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया। ससुराल पहुंची लुटेरी दुल्हनों ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पूरे परिवार को बेहोश कर डाला। इसके बाद नगद रुपये व मोबाइल सहित सोने चांदी के जेवरात व अन्य सामान समेट लिया। सुबह होश आने पर परिवार के लोगों की जब आंख खुली तो घर का नजारा देख सन्न रह गए।
सासनी क्षेत्र के मोहल्ला पारस टॉकीज इलाके में रहने वाले पीड़ित दुष्यंत ने बताया कि तीनों भाई कस्बा सासनी में बनी एक मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान समेत अन्य सामान की दुकान चलाते हैं। तीनों भाई कुंवारे थे। पीड़ित दुष्यंत ने बताया कि हाथरस जिले की हाथरस जंक्शन कोतवाली इलाके के गांव परसारा निवासी महिला गुडिय़ा और कैलाश नगर कालोनी हथौड़ा बुजुर्ग शाहजहांपुर के रहने वाले आदित्य शर्मा ने बिचौलिया बनकर एक भाई की शादी मुरादाबाद जिले से जबकि दूसरे भाई गौरव की शादी उत्तराखंड के हल्द्वानी जिले में शादी तय कराई थी।
22 मार्च को शादी मुरादाबाद निवासी युवती सुनीता के साथ हुई थी। जबकि उसके छोटे भाई गौरव की शादी हल्द्वानी उत्तराखंड काला डूंगी पीली कोठी निवासी लक्ष्मी पुत्री रामपाल से कराई गई। दोनों दुल्हनों ने घर में मौजूद सभी लोगों के लिए चाय बनाई। दुल्हनों के हाथ की बनाई चाय पीने से रिश्तेदार और परिवार के सभी लोग बेहोश हो गए। दोनों दुल्हनों ने घर के अंदर रखे जेवरात एक लाख रुपये के अलावा तीन मोबाइल लेकर फरार हो गईं।
Read also: शराबबंदी के मुद्दे पर मांझी को मिला लालू की बेटी का समर्थन
पूरे मामले पर कोतवाली सासनी एसएसआई कृपाल सिंह का कहना है कि दो सगे भाइयों की शादी बिचौलिया द्वारा कराई गई थी। आरोपी की शादी के बाद ससुराल पहुंची दोनों दुल्हनें परिवार के सभी लोगों को बेहोश कर लाखों का सामान सोने चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए पीड़ित परिजनों के द्वारा तहरीर दी गई है। घटना की जांच करते हुए तफ्तीश की जा रही हैं।

